
[ad_1]

भूकंप (सांकेतिक फोटो)
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
इन दिनों एक के बाद एक भूकंप के झटके आ रहे हैं। आज ही अरुणाचल प्रदेश में ये झटके महसूस किए गए। इससे पहले नेपाल में भूकंप आया था। जिसके झटके दिल्ली एनसीआर तक महसूस किए गए थे। कई बार भूकंप के कारण जान-माल का काफी नुकसान भी होता है। झटके महसूस करते ही लोगों में भूकंप आने के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है। अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। भूकंप से होने वाले नुकसान से बचने के लिए कई तरह की पहल सरकारें करती हैं। जैसे लोगों में सुरक्षा उपायों को लेकर जागरुकता फैलाना आदि। इसी क्रम में बिहार सरकार ने भी एक पहल शुरू की है। दरअसल, बिहार में नीतीश सरकार ने भूकंप से बचाव के क्रम में राज्य के हर जिले में ‘भूकंप क्लीनिक’ खोलने का फैसला किया है। इस पहल के तहत राज्य की राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में इस ये क्लीनिक खुल भी चुके हैं।
[ad_2]
Source link