
[ad_1]

बिहार में लगातार बढ़ रहा कोरोना।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार कोरोना मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। पिछले 24 घंटे में सूबे में 198 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इसमें PMCH के एक डॉक्टर भी शामिल हैं। राज्य में कुल 18 ऐसे मरीज हैं जो कि अस्पताल में भर्ती है। इनमें सबसे अधिक पटना में 71, भागलपुर में 25, गया में 22 और पूर्णिया में 20 नए संक्रमित मरीज मिले। पिछले 24 घंटे में 52 हजार लोगों ने कोविड टेस्ट करवाए। अब बिहार में 860 केस एक्टिव हैं। वहीं पटना में 392 केस एक्टिव हैं।
पटना के इन इलाकों में है कोरोना,
पटना में 392 केस एक्टिव हैं। इनमें सबसे ज्यादा जगदेवपथ, बेली रोड, राजवंशीनगर, राजेंद्रनगर, कंकड़बाग, पाटलीपुत्रा कॉलोनी, और फुलवारीशरीफ से कोरोना के मरीज मिले हैं। कई मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखकर स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें कोविड प्रोटोकॉल के पालन करने की सलाह दी है।
जानिए, बिहार में किस दिन कितने मरीज मिले
- 22 अप्रैल – 198 पॉजिटिव केस
- 21 अप्रैल – 133 पॉजिटिव केस
- 20 अप्रैल – 139 पॉजिटिव केस
- 19 अप्रैल – 138 पॉजिटिव केस
- 18 अप्रैल- 135 पॉजिटिव केस
- 17 अप्रैल – 87 पॉजिटिव केस
- 16 अप्रैल – 137 पॉजिटिव केस
- 15 अप्रैल – 129 पॉजिटिव केस
- 14 अप्रैल – 91 पॉजिटिव केस
- 13 अप्रैल – 61 पॉजिटिव केस
- 12 अप्रैल – 57 पॉजिटिव केस
- 11 अप्रैल 52 पॉजिटिव केस
- 10 अप्रैल 38 पॉजिटिव केस
- 9 अप्रैल – 42 पॉजिटिव केस
- 8 अप्रैल- 46 पॉजिटिव केस
- 7 अप्रैल – 20 पॉजिटिव केस
- 6 अप्रैल – 17 पॉजिटिव केस
- 5 अप्रैल – 21 पॉजिटिव केस
- 4 अप्रैल – 07 पॉजिटिव केस
- 3 अप्रैल – 12 पॉजिटिव केस
- 2 अप्रैल – 08 पॉजिटिव केस
- 1 अप्रैल – 09 पॉजिटिव केस
बिहार सरकार की अपील, मास्क अवश्य लगाएं
बिहार सरकार लोगों से मास्क लगाने की अपील कर रही है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी कहा है। कई इलाकों में लोग अब तक मास्क नहीं लगा रहे हैं। वह लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। कई सदर अस्पताल में भी लोग बिना मास्क लगाए ही देखे जा रहे हैं। पटना जिला प्रशासन ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि शहरी इलाकों में कोरोना के अधिक केस देखे जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि वह बिना मास्क लगाए घर से बिल्कुल नहीं निकले। लक्षण दिखे तो फौरन कोविड टेस्ट करवाएं।
[ad_2]
Source link