
[ad_1]
मुख्यमंत्री के सवाल पर दिया जवाब
तेजस्वी ने खुद के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर सधा हुआ जवाब दिया। तेजस्वी ने कहा कि हम कोई हड़बड़ी में नहीं हैं। जब हमको सीएम बनना होगा, तो हम बन जाएंगे। फिलहाल हमको कोई जल्दी नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि सीएम बनेंगे तो आपलोगों को भी पता चल जाएगा। छुपाकर कोई सीएम नहीं बनता है। अभी बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार चल रही है। अभी फिलहाल हमलोग 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को देश से भगाने के अभियान पर लगे हुए हैं। तेजस्वी यादव ने पत्रकारों के सवाल का संयम से जवाब दिया।
पर्यटन को बढ़ावा
इससे पूर्व डिप्टी सीएम और पर्यटन मंत्री तेजस्वी यादव ने बोधगया पर्यटन सूचना केंद्र का उद्घाटन किया। सबसे पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर पार्टी कि कई विधायक, मंत्री कुमार सर्वजीत, शेरघाटी विधायिका, मंजू अग्रवाल, गुरुआ विधायक, विनय यादव, जदयू जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक टिकारी अभय कुशवाहा, पूर्व एमएलसी सह पार्टी के नेता अनुज सिंह सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में पर्यटन का विकास हो रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में बहुत काम किया जा रहा है। तेजस्वी यादव ने संभावना जताई कि आने वाले दिनों में पर्यटन के क्षेत्र में बिहार उत्तरोतर प्रगति करेगा। बिहार के कई इलाकों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार काम कर रही है।
[ad_2]
Source link