
[ad_1]

पुलिस ने हर जगह मुस्तैदी बढ़ा दी है।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में दो गुटों के बीच संघर्ष की खबरें शनिवार रात से रविवार सुबह तक नियंत्रित रहीं। नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में कर्फ्यू लगाए जाने के बाद स्थिति नियंत्रित है। सासाराम में भी शाम के बाद से रविवार सुबह तक कहीं कोई अप्रिय वारदात नहीं हुई। भागलपुर के नवगछिया में शुक्रवार की झड़प में महिला के घायल होने के बाद कोई घटना सामने नहीं आई। नालंदा से सटे नवादा में शनिवार को सहज तरीके से रामनवमी जुलूस निकला और रविवार को गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। मुंगेर और गया में भी हल्की झड़प की सूचना आई, हालांकि इसे बढ़ा-चढ़ा कर पेश करने की कोशिश की जाती रही। लोगों ने ऐसी खबरों पर ध्यान नहीं दिया और शांति कायम रही।
नालंदा में दो दिन संघर्ष; एक की मौत, दर्जनों घायल
मुख्यमंत्री के गृह जिला नालंदा में शुक्रवार को जुलूस के दौरान रोड़ेबाजी-फायरिंग हुई और फिर आगजनी। फायरिंग और रोड़ेबाजी में दर्जनों लोग घायल हुए। इसके अलावा मकान, दुकान और वाहनों में आगजनी से करोड़ों की क्षति हुई। शुक्रवार से शनिवार दोपहर बाद तक शांति थी, लेकिन फिर शनिवार शाम को जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में शुक्रवार को हिंसा प्रभावित क्षेत्र से एक किलोमीटर दूर ही हिंसा भड़क उठी। करीब चालीस राउंड फायरिंग में एक की मौत हो गई। साथ ही कुछ असामाजिक तत्वों ने एक धर्मस्थल को भी आग लगा दी। इससे जगह-जगह हिंसक झड़पों की खबर आने लगी। इसे देखते हुए रात में बिहारशरीफ में कर्फ्यू लगा दिया गया। कर्फ्यू के बाद से इलाके में शांति है।
[ad_2]
Source link