Home Bihar BPSC Paper Leak Case : गया से सेंटर सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार, EOU ने अब तक 15 को दबोचा

BPSC Paper Leak Case : गया से सेंटर सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार, EOU ने अब तक 15 को दबोचा

0
BPSC Paper Leak Case :  गया से सेंटर सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार, EOU ने अब तक 15 को दबोचा

[ad_1]

गया : बीपीएससी पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध शाखा ( EOU ) ने गया में बड़ी कार्रवाई की है। जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र के राम शरण सिंह कॉलेज के सेंटर सुपरिटेंडेंट शक्ति कुमार को गिरफ्तार किया है, जो BPSC के 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का प्रश्नपत्र डॉक्यूमेंट स्कैनर मोबाइल ऐप के जरिए सेट C के पेपर को स्कैन किया था और उसे कपिलदेव नाम के व्यक्ति को Whatsapp किया था। जांच एजेंसी के अनुसार, यहीं से प्रश्न पत्र लीक हुआ है। शक्ति कुमार को ईओयू ने देर रात्रि घर से उठा कर ले गई है। इस मामले में यह 15वीं गिरफ्तारी है।

जानकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार शक्ति कुमार ने बताया कि उसने ही बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का प्रश्नपत्र को मोबाइल एप के जरिए स्कैन कर कपिलदेव नामक व्यक्ति को व्हाट्सएप पर भेजा था। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार शक्ति कुमार डेल्हा में किराये के मकान में चलने वाले राम शरण सिंह कॉलेज का प्रचार्य है। इस कॉलेज की मान्यता साल 2018 में ही समाप्त हो चुकी है, बावजूद यहां सेंटर बनाया गया था।

बिहार के जमुई में बैठे पाकिस्तान से डील, करोड़पति का ख्वाब दिखाकर ठगी, 7 पर्सेंट के कमीशन पर पूरा खेल
गौरतलब है कि 8 जून को बीपीएससी द्वारा आयोजित 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का सेंटर राम शरण सिंह कॉलेज में पड़ा था। SIT ने जांच के दौरान इस कॉलेज में छापेमारी की थी। यहां से कई दस्तावेजों को जब्त किया था। फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई की टीम शक्ति कुमार से पूछताछ कर रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here