Home Bihar Bihar Weather Update : पूरे बिहार में छाया मानसून का असर…गिरा पारा, अगले दो दिन झमाझम बारिश का अलर्ट

Bihar Weather Update : पूरे बिहार में छाया मानसून का असर…गिरा पारा, अगले दो दिन झमाझम बारिश का अलर्ट

0
Bihar Weather Update : पूरे बिहार में छाया मानसून का असर…गिरा पारा, अगले दो दिन झमाझम बारिश का अलर्ट

[ad_1]

पटना : बिहार में मानसून (Bihar Monsoon Update) की दस्तक के बाद से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सभी जिले बारिश से सराबोर हैं। वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट (Bihar Temprature Update) देखने को मिल रही है। इससे लोगों को जहां तपती गर्मी से राहत मिली है, वहीं अब कई जिले बाढ़ की आशंका को लेकर आशंकित भी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक सीमांचल समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट (Bihar Rain Thunderstorm Alert) जारी किया गया है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। पूर्णिया, खगड़िया और सहरसा में एक-एक लोगों ने जान गंवाई।

किशनगंज में हुई सबसे ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के कई जिलों में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। राजधानी पटना समेत कई जिलों में बुधवार और गुरुवार को जोरदार बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान किशनगंज में सबसे ज्यादा 170 मिलीमीटर पानी गिरा। सीमांचल के कई इलाकों में जबरदस्त बारिश हुई है। मानसून के असर की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

भोजपुर में बुधवार को रहेगा सबसे ज्यादा तापमान
बदले मौसम के बीच अधिकतम तापमान की बात करें तो मंगलवार को सबसे ज्यादा पारा भोजपुर में दर्ज किया गया। यहां दिन का तापमान 37.6 डिग्री रहा। पटना में 36.4, नालंदा में 36.5, सहरसा में 32.5, सुपौल में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। खगड़िया में 33.7, औरंगाबाद में 36.9, गया में 37 डिग्री, नवादा में 36.7, सिवान में 35, पूर्वी चंपारण में 34 डिग्री, वाल्मीकिनगर में 34.8, मुजफ्फरपुर में 32 डिग्री दर्ज किया गया है।

जानिए अभी मानसून की क्या है स्थिति
मानसून की स्थिति देखें तो दक्षिण-पश्चिमी हवा के प्रभाव से अगले पांच दिनों में पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बयान में कहा, उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार और सिक्किम में भी कुछेक स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी से दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम हवा के प्रभाव में बारिश होने की संभावना है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here