
[ad_1]
कहां कितना रहा अधिकतम तापमान
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान कहां कितना परिवर्तन हुआ इसकी जानकारी दी है। इसके मुताबिक, राज्य में सबसे गर्म सबौर रहा जहां अधिकतम पारा 29.5 डिग्री तक पहुंच गया। गया में 28.8, रोहतास में 29.4, शेखपुरा में 27.2, राजधानी पटना में 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री, बेगूसराय में 25.7, सहरसा में 25.3, खगड़िया में 27 डिग्री रहा। सूबे के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम पारा 25 से 28 डिग्री के बीच ही रहा।
पटना में लोगों को ठंड से बड़ी राहत
राजधानी पटना में जरूर लोगों को सर्दी के सितम से बड़ी राहत मिल गई है। यहां अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमानों में बदलाव आया है। दिन और रात के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई है। वहीं सुपौल और पूर्णिया समेत कई इलाकों में अभी सुबह के समय कोहरे का असर बना हुआ है। गया जिला शुक्रवार को सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा।
उत्तरी दक्षिणी बिहार में अभी कोहरे का असर
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य में पछुआ हवाओं का असर नजर आ रहा। ऐसे में उत्तरी और दक्षिणी बिहार में अभी कोहरे का असर नजर आएगा। फिलहाल मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। जिस तरह से तापमान लगातार ऊपर-नीचे हो रहा इसमें खास सावधानी जरूरी है।
Siwan Weather : घने कोहरे ने थामी रफ्तार, सिवान में कड़ाके ठंड से लोग परेशान, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
(अगर आप राजधानी पटना जिले से जुड़ी ताजा और गुणवत्तापूर्ण खबरें अपने वाट्सऐप पर पढ़ना चाहते हैं तो कृपया यहां क्लिक करें।)
[ad_2]
Source link