
[ad_1]
पटना, भागलपुर, दरभंगा , पूर्णिया और सुपौल में कोल्ड डे घोषित होने के बाद बुधवार को भी राज्य में ठंड से लोग कंपकंपाते रहे। हाल ये था कि घर से बाहर निकलने में लोगों की हालत खराब हो रही थी। राजधानी पटना में बुधवार को पूरे दिन सूर्य नारायण कोहरे की मोटी चादर में छिपे रहे।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटे के दौरान भी राज्य में अलग-अलग स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मानदंडों के अनुसार, कोल्ड डे तब घोषित किया जाता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो जाता है और लगातार दो दिनों में अधिकतम तापमान में 4.5-6.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होती है। पटना में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दिन के सामान्य से छह डिग्री कम था।
Madhepura News : ‘कोरोना वैक्सीन की अब तक लगवाई 12 डोज’, बिहार में बुजुर्ग का चौंकाने वाला दावा, स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप
जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी
इस बीच, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में 7 जनवरी से राज्य में बादल छाए रहने की संभावना है। बादल छाए रहने से रात या न्यूनतम तापमान दो से तीन दिनों तक थोड़ा ऊपर उठने की संभावना है। गुरुवार और शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10-14 डिग्री सेल्सियस और शनिवार और रविवार को 12-16 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रहने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान 20-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
क्यों पड़ रही इतनी ठंड… जानिए यहां
मौसम वैज्ञानिकों ने अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच कम अंतर को भी मौजूदा कड़ाके की ठंड की एक वजह बताया। मसलन, बुधवार को भागलपुर में अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें केवल छह डिग्री का अंतर रहा। बुधवार को राज्य में औसत न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 16-18 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रहा। समस्तीपुर में पूसा बुधवार को राज्य में सबसे ठंडा रहा।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही दिक्कत
दूसरी ओर, पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में न्यूनतम अधिकतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कम तापमान के अलावा, इस क्षेत्र में चल रही ठंडी पछुआ हवाओं के कारण सर्दी और बढ़ रही है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र की एक अधिकारी आरती गुप्ता ने कहा कि ‘अगले दो दिनों में पश्चिमी हवाओं के कारण राज्य के कुछ स्थानों पर ठंडे दिन रहने की संभावना है।’
Purnia News : तमंचा लहराने वाले जेल में ले रहे संगीत की शिक्षा, डिग्री लेकर बनेंगे आत्मनिर्भर, देखिए खास रिपोर्ट
लगातार कोहरे के चलते भी ठंड
लगातार छाया कोहरा भी ठंड की बड़ी वजह है। बुधवार को दिन भर आसमान की ऊपरी परत में कोहरा छाया रहा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अलग-अलग स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा, जबकि पटना और गया में सबसे कम दृश्यता 40 मीटर दर्ज की गई।
.
[ad_2]
Source link