
[ad_1]
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, देश के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान भीषण गर्मी का असर दिखने लगेगा। कई हिस्सों में तापमान तेजी से चढ़ रहा। कुछ राज्यों में आने वाले दिनों में लू चलने की भी संभावना है। बिहार में भी दिन में पारा तेजी से चढ़ा है। औसत अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री के आस-पास पहुंच चुका है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में पारा 40 के पार पहुंचने की संभावना है।
पटना में 37 के पार पहुंचा पारा, जानिए दूसरे जिलों का हाल
बिहार में शुक्रवार को सबसे ज्यादा तापमान जमुई में रहा, जहां पारा 39.9 डिग्री पर पहुंच गया। दूसरे नंबर बांका जिला रहा, यहां तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी पटना में 37.4 डिग्री, वैशाली में 37.4, मुजफ्फरपुर में 37 डिग्री, बेगूसराय में 36 डिग्री, भोजपुर में 37.6, बक्सर में 36.9 डिग्री, गया में 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि रात के तापमान में अभी लोगों को थोड़ी राहत है। न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा।
सहरसा में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री पहुंचा
सूबे में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सबसे कम सहरसा के अगवानपुर में रहा, यहां पारा 16.5 डिग्री पहुंच गया। राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रहा। नालंदा में 21.1, औरंगाबाद में 21.2, गया में 19.4, नवादा में 23.3, मुजफ्फरपुर में 24.2, वैशाली में 21.6 डिग्री रहा। बांका में 21.2, भागलपुर में 22.2, बेगूसराय में 20.3 डिग्री रहा।
[ad_2]
Source link