Home Bihar Bihar Weather Alert Today : बिहार में बारिश ने दी राहत, तापमान में गिरावट; जानिए, आपने शहर के मौसम का हाल

Bihar Weather Alert Today : बिहार में बारिश ने दी राहत, तापमान में गिरावट; जानिए, आपने शहर के मौसम का हाल

0
Bihar Weather Alert Today : बिहार में बारिश ने दी राहत, तापमान में गिरावट; जानिए, आपने शहर के मौसम का हाल

[ad_1]

बिहार वेदर अलर्ट टुडे: बिहार में बारिश ने दी राहत, तापमान में गिरावट, पटना, किशनगंज, गया का मौसम

– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में मौसम ने करवट ली है। पटना समेत कई इलाकों में बारिश और तेज हवा ने राहत दी है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इधर, मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा बिहार के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार शामिल हैं।

अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग की मानें तो राज्य में उत्तर पूर्व और उत्तर दक्षिण भागों में एक या दो स्थानों पर वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक यानी 22, 23 और 24 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। 24 अप्रैल को बिहार के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण भागों में एक या दो स्थानों पर बिजली के साथ गरज, ओलावृष्टि और तेज हवा की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश और तेज हवा के दौरान अपने घरों में ही रहे बाहर निकलने से हर हाल में बचे।

पिछले 24 घंटे में रोहतास सबसे गर्म जिला रहा

तापमान की बात करें तो करीब 7 दिनों के बाद बिहार के कई जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। गुरुवार देर रात हुई बारिश से तापमान में कमी आई। कई इलाकों में शुक्रवार अहले सुबह तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। वही पिछले 24 घंटे में रोहतास सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं पटना और शेखपुरा का तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गया 38.6 डिग्री, सारण 36.8 डिग्री, मुजफ्फरपुर 35.8 डिग्री और पूर्णिया का तापमान 35.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here