Home Bihar Bihar Vidhan Sabha : परिसर में भाजपा-राजद नेताओं के बीच भिड़ंत, विधायक अरुण सिन्हा का कुर्ता फाड़ा

Bihar Vidhan Sabha : परिसर में भाजपा-राजद नेताओं के बीच भिड़ंत, विधायक अरुण सिन्हा का कुर्ता फाड़ा

0
Bihar Vidhan Sabha : परिसर में भाजपा-राजद नेताओं के बीच भिड़ंत, विधायक अरुण सिन्हा का कुर्ता फाड़ा

[ad_1]

विधानसभा परिसर में प्रदर्शन कर रहे भाजपा विधायक।

विधानसभा परिसर में प्रदर्शन कर रहे भाजपा विधायक।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा में आज भी भाजपा विधायकों ने प्रदर्शन किया। सत्र की शुरूआत होने से पहले ही भाजपा विधायकों ने सदन का बहिष्कार कर दिया। विधानसभा परिसर में सभी भाजपा विधायक इकट्ठा हो गए और बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। भाजपा विधायक धरने पर बैठ गए और कहा कि आज हमलोग यहीं बैठकर शैडो विधानसभा चलाएंगे। भाजपा नेताओं ने भागीरथी देवी को शैडो सदन का अध्यक्ष बनाया। इसके बाद राजभवन मार्च करने की घोषणा की।

इसी बीच लालू-राबड़ी को बेल मिलने पर राजद विधायक लड्डू लेकर भाजपा विधायकों के पास पहुंचे। देखते ही देखते राजद और भाजपा विधायकों के बीच कहासुनी होने लगी। दोनों दल के नेता आपस में भिड़ गए।

भाजपा विधायाकों ने आरोप लगाया कि राजद विधायक मनोज यादव ने हमारे सदस्य अरुण सिन्हा का कुर्ता फाड़ दिया। अभ्रदता की। हमलोगों को जबरन लड्डू खिलाने की कोशिश की गई। सरकार को इसपर कार्रवाई करनी चाहिए।  इधर, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। संवैधानिक पद पर बैठे लोग पद की गरिमा नहीं गिराएं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here