[ad_1]
Weather Update: मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। ये हाल सिर्फ बिहार-झारखंड की ही नहीं है बल्कि पूरे देश का मौसम उटपटांगा हो गया है। बिहार में फिलहाल मौसम शुष्क नजर आ रहा है। पछुआ हवा की वजह से ठंड मुसीबत बनी हुई है। उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य बारिश की संभावना भी जताई गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहेगी। वहीं, दक्षिण भारत में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। उत्तर-पश्चिम भारत में बूंदाबादी हो सकती है।
अभी ठंड से राहत नहीं
कुल मिलाकर बिहार के लोगों को अभी ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। ऐसा अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों तक बिहार का न्यूनतम तापमान और गिरेगा। मौसम विभाग की मानें तो दो-तीन दिनों में कई जिलों में तापमान चार से छह डिग्री तक गिर सकता है। पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, कटिहार, पूर्णिया समेत कई जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। पछुआ हवा की वजह से ठंड का भी अहसास होगा। जब तक धूप रहेगा, तब तक थोड़ी-बहुत राहत रहेगी।
पछुआ हवा की वजह से परेशानी
मौसम विभाग के अनुसार लोगों को दिन में ठंड का अहसास नहीं होगा, लेकिन शाम होते-होते अचानक मौसम करवट ले लेगा। हवाओं की रफ्तार में भी बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। पश्चिम और उत्तरी-पश्चिम से चलने वाली हवाओं की रफ्तार 20-25 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। सबसे ज्यादा परेशान इसी वजह से है। इसलिए रात में ठंड बढ़ जाती है।
मौसम को लेकर कोई अलर्ट नहीं
राज्य में सुबह के वक्त करीब 10 डिग्री सेल्सियस तापमान रहता है। हालांकि धूप निकलने के साथ इसमें कमी दिखने लगती है। दोपहर का तापमान 24-26 डिग्री हो जा रहा है। ये हाल तकरीबन पूरे राज्य का है। मौसम विभाग की ओर से किसी तरह का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। मौसम पूरी तरह शुष्क है। पांच फरवरी के बाद उम्मीद है कि थोड़ी-बहुत राहत मिलने लगेगी।
आसपास के शहरों की खबरें
नवभारत टाइम्स न्यूज ऐप: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
[ad_2]
Source link