
[ad_1]
12वीं बिहार बोर्ड का रिजल्ट, बिहार बोर्ड के टॉपर्स 2023: बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। सभी परीक्षार्थी बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। बिहार बोर्ड इंटर 2023 का कुल रिजल्ट 83.07 फीसदी रहा है। कला संकाय का रिजल्ट 82.74 फीसदी, वाणिज्य संकाय का परिणाम 93.85 फीसदी तथा विज्ञान संकाय का रिजल्ट 83.92 फीसदी रहा है। बिहार बोर्ड 12 वीं की परीक्षा के तीनों संकायों में लड़कियों ने ही बाजी मारी है। बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा में विज्ञान में आयुषी नंदन, कॉमर्स में सौम्या और कला संकाय में मोहद्देसा ने परीक्षा को टॉप किया है।
बिहार के खगड़िया जिले की रहने वाली आयुषी नंदन ने विज्ञान संकाय में कक्षा 12वीं की परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 अंकों की परीक्षा में 474 अंक हासिल कर कीर्तिमान रच दिया है। उनका पास प्रतिशत 94.8% था।
बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले रजनीश कुमार पाठक ने कॉमर्स कैटेगरी में 12 वीं की परीक्षा पास की है। वह संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। उन्होंने 500 अंकों की परीक्षा में 475 अंक हासिल किया। उनका पास प्रतिशत 95 था।
बिहार के औरंगाबाद के रहने वाली सौम्या शर्मा ने कॉमर्स कैटेगरी में 12 वीं की परीक्षा पास की है। वह संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहीं। उन्होंने 500 अंकों की परीक्षा में 475 अंक हासिल किया। उनका पास प्रतिशत 95 था।
बिहार के पूर्णिया की रहने वाली मोहद्देशा ने कला संकाय में 12वीं की परीक्षा में टॉप किया है। उन्होंने 500 अंकों की परीक्षा में 475 अंक हासिल किया। उनका पास प्रतिशत 95 था।
[ad_2]
Source link