
[ad_1]
नीतीश पर बरसे गिरिराज
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऑपरेशन विपक्ष पर दिल्ली को मथ रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। उनके साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि व्याकुल भारत के लोग हैं, सबको प्राइम मिनिस्टर बनना है। उसमें नीतीश कुमार प्रबल हैं। इसलिए ये जा रहे मिलने के लिए। खरगे साहब की खुशामद कर रहे हैं। राहुल गांधी से बड़ी मुश्किल से अपॉइंटमेंट मिला।’
‘दिल के अरमां आंसुओं में बह गए’
नीतीश कुमार को लेकर गिरिराज सिंह ने एक गाने का बोल भी सुनाया। उन्होंने कहा कि ‘नीतीश कुमार जी के लिए दिल के अरमां आंसुओं में बह गए। 2024 का पद खाली नहीं है। उनकी राजनीतिक दुर्गति होना बाकी है। इसके बाद उन्होंने पंडित जी वाली कहानी भी सुनाई। उन्होंने कहा कि पंडित जी एक खोपड़ी उठाकर लाए गंगा के किनारे से। उस पर लिखा था जो होना था हुआ और अभी बाकी है। पंडित जी को लगा कि अब क्या बाकी है। घर में ले जाकर रखे और बाहर निकल गए। शाम में लौटते हैं तो देखते हैं कि पंडिताइन उसको पत्थर से चूर-चार कर ठीक कर दिया। उनकी (नीतीश) राजनीतिक दुर्गति होना बाकी है।’
Bihar Video: अभी तो आगाज है! नीतीश के ऑपरेशन विपक्ष पर आया ‘बाबा मंत्र’, कांग्रेस के लिए भी टिप्स

गिरिराज पर बरसे शिवानंद
गिरिराज सिंह को शिवानंद तिवारी ने जवाब दिया। नीतीश कुमार के मुहिम पर बीजेपी नेताओं को भी शिवानंद तिवारी ने आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि ‘ये देश का दुर्भाग्य है कि अनुराग ठाकुर और गिरिराज सिंह जैसे लोग भारत सरकार को चलानेवाली कुर्सी पर बैठे हैं। ऐसे लोगों को उस कुर्सी पर बैठना चाहिए? जो सरेआम गोली मारो फलानों को नारा लगाते थे। वो आदमी भारत सरकार में मंत्री बना हुआ है। ये भारत का अपमान है। गिरिराज सिंह जिस ढंग का भाषा बोलते हैं, उससे लगता है ये इतना बड़ा, इतना पुराना देश, जिसको ये लोग कहते हैं कि विश्वगुरु बनेगा, वो विश्वगुरु की कल्पना जिस देश को लेकर की जाती है उसमें इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करनेवाले लोग सरकार चलाने में बैठे हुए हैं। तो अनुराग ठाकुर क्या बोलेंगे?
[ad_2]
Source link