Home Bihar Bihar News : पाकिस्तान से 12 साल बाद वतन लौटे छवि, बक्सर में परिजनों से मिलकर फूट-फूटकर रोया, जानिए पूरा मामला

Bihar News : पाकिस्तान से 12 साल बाद वतन लौटे छवि, बक्सर में परिजनों से मिलकर फूट-फूटकर रोया, जानिए पूरा मामला

0
Bihar News : पाकिस्तान से 12 साल बाद वतन लौटे छवि, बक्सर में परिजनों से मिलकर फूट-फूटकर रोया, जानिए पूरा मामला

[ad_1]

बक्सर : पाकिस्तान से 12 साल बाद बक्सर के छवि घर लौट आए। परिवारवालों में खुशी का माहौल है। इन वर्षों में छवि के लिए बहुत कुछ बदल चुका है। मगर मां का प्यार नहीं बदला। गले से लिपट छवि ने फूट-फूटकर रोया। ऐसे में भला मां के भी आंसू कहां रूकने वाले थे। छवि को देखने के लिए काफी संख्या में गांव के लोग भी पहुंचे थे।

बक्सर : पाकिस्तान से 12 साल बाद घर वापसी
बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खिलाफतपुर गांव के रहने वाले छवि मांझी को पाकिस्तान ने रिहा कर दिया। पंजाब होते अपने गृह जिला बक्सर को लौट आए। बक्सर लौटने के बाद उनकी खुशी देखते ही बन रही थी, 12 साल बाद परिवारवालों से मिल रहे थे। छवि को मरा समझकर परिजनों ने श्राद्ध कर्म भी कर दिया था। पिछले साल दिसंबर में विदेश मंत्रालय को सूचना मिली कि भारत का एक युवक भटक कर पाकिस्तान पहुंच गया था और कराची जेल में बंद है। बाद में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने और लंबी लड़ाई के बाद दो दिन पहले छवि को अटारी बॉर्डर पर बीएसएफ को सौंपा गया। फिर बक्सर पुलिस उसे लेकर खिलाफतपुर पहुंची तो परिवारवालों से मिलकर काफी भावुक हो गया।

आरा : बदमाशों ने दी भोजपुर पुलिस को चुनौती
भोजपुर जिले के मथवलिया गांव में हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली दाहिने पैर में घुटने के पास लगी है। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया। जख्मी युवक चंदन कुमार यादव ने बताया कि वो गुजरात के जामनगर में जॉब करता है। जब वो जामनगर में था तभी गांव के ही कुछ युवकों से उन्हें जामनगर बुलाने को लेकर नोकझोंक हुई थी। दो दिन पहले ही वापस अपने गांव आया था और मंगलवार को गोली मार दी गई। वहीं, दूसरी घटना में कारीसाथ गांव में एक युवक को गोली मार दी गई। जबकि, गजराज गंज थाना क्षेत्र के पाली गांव में एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया गया।

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने किया कोर्ट में सरेंडर
धारा 144 के उल्लंघन के मामले में आरा के सांसद और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह ने आरा सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। जिसके बाद उनको निजी मुचलके पर जमानत मिल गई। पूरा मामला 2014 के लोकसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है। चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री पर धारा 144 के उल्लंघन का आरोप लगा था। इस पुराने मामले में आरा पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here