
[ad_1]
मिली जानकारी के अनुसार, रवि कुमार ने अपनी चाची विभा देवी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। दरअसल, विभा देवी ने शनिवार को एक पपीते का पौधा लगाया था। उसकी सुरक्षा के लिए उसने कुछ ईंटों का घेरा भी बना दिया था। उसे देखकर रवि की मां और विभा देवी के बीच बहस हुई थी। रविवार को रवि ने आक्रोशित होकर विभा के साथ मारपीट की। उसके बाद उसपर चाकू से वार कर दिया। इससे मौके पर ही विभा की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस रवि के परिजनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।
आवेश में आकर रवि ने चाची को मार डाला: मृतका की भतीजी
मृतका विभा की भतीजी प्रियंका ने बताया कि उसके चचेरे भाई रवि ने उसकी सबसे छोटी चाची की चाकू मारकर उसकी आंखों के सामने ही हत्या कर दी। उसने कहा कि इसके पहले छोटी चाची और बड़ी मां के बीच पपीता का पेड़ लगाने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच गाली-गलौज भी हुआ था। उसने बताया कि आवेश में आकर रवि ने चाची को मार डाला।
रवि आपराधिक छवि का व्यक्ति: स्थानीय
वहीं, स्थानीय रामकुमार ने बताया कि रवि आपराधिक छवि का व्यक्ति है। वह शराब बेचता है। उन्होंने कहा कि शराब बेचने में स्थानीय पुलिस का रवि को संरक्षण प्राप्त है। इसलिए वह बेधड़क रहता था। उन्होंने कहा कि वह किसी को भी मारने और हत्या करने की धमकी देता रहता था लेकिन पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है।
[ad_2]
Source link