
[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
द्वारा प्रकाशित: संजीव कुमार झा
अपडेट किया गया बुध, 25 मई 2022 09:38 AM IST
सार
विजय सिन्हा ने बिहार पुलिस में भ्रष्ट अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि हमें भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों की मानसिकता पर अंकुश लगाना होगा।
ख़बर सुनें
विस्तार
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा एक बार फिर नाराज चल रहे हैं। इस बार उन्होंने सीएम नीतीश या किसी नेता पर नहीं बल्कि बिहार पुलिस पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। सिन्हा ने बिहार पुलिस में भ्रष्ट अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि हमें भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों की मानसिकता पर अंकुश लगाना होगा। सिर्फ अधिकारियों के तबादले से काम नहीं चलेगा। हमें ईमानदार अधिकारियों को मैदान में लाना है और भ्रष्ट लोगों को किनारे करना है। मैं डीजीपी से बात करूंगा और सीएम नीतीश कुमार को भी इस बारे में अवगत कराऊंगा। बता दें कि सिन्हा अपने विधान सभा क्षेत्र लखीसराय में विकास कार्यों की समीक्षा करने आए थे और इसी दौरान उन्हें पुलिस से जुड़ी शिकायत मिली जिसके बाद वे भड़क गए।
क्या है मामला
दरअसल, लखीसराय के पिपरिया थाना क्षेत्र में बीते 22 मई को मुरारिया गांव में एक बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही गिरफ्तारी हुई। इसी बात को लेकर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा नाराज चल रहे हैं। उन्होंने बिहार पुलिस में भ्रष्ट अधिकारियों से नाराजगी जता दी।
सीएम नीतीश से इसी मुद्दे पर पहले भी बहस हो चुकी है
बता दें कि इससे पहले भी लखीसराय दौरे के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन पर कई गंभीर सवाल खड़े किए थे। सदन में भी उन्होंने मुद्दे को उठाया था जिसके चलते वे सीएम नीतीश से भी उलझ पड़े थे।
[ad_2]
Source link