
[ad_1]
Patna Nagar Nigam Election
10:37 पूर्वाह्न
पटना से मेयर चुनाव में निवर्तमान मेयर सीता साहू आगे
Patna Nagar Nigam Election: पटना से मेयर चुनाव में निवर्तमान मेयर सीता साहू आगे, महापौर की दो टेबल की गिनती में सीता साहू 5300 वोट से आगे
सीवान अध्यक्ष चुनाव 2022
10:34 पूर्वाह्न
सिवान में चेयरमैन चुनाव का रिजल्ट
सिवान नगर परिषद् चेयरमैन पद के लिए दूसरे राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। इसमें जीवन यादव के समर्थित सेम्पी गुप्ता करीब 46 सौ वोटों से आगे हैं। वहीं पहले राउंड में 2286 वोट से सेम्पी आगे थीं। वहीं दूसरे स्थान पर नजमा खातून और तीसरे स्थान पर अनुराधा गुप्ता हैं, जो भाजपा की नेता हैं। वहीं मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों की काफी भीड़ है। शहर के डाइट भवन में शहर के 45 वार्डों के साथ ही चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन के लिए मतगणना चल रहा है। नगर परिषद् में चेयरमैन पद के लिए 15 और डिप्टी चेयरमैन के लिए 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
Siwan Nagar Nikay Chunav
10:25 पूर्वाह्न
सिवान में जीते वार्ड काउंसलर की लिस्ट यहां देखें
Siwan Nagar Nikay Chunav: सिवान में जीते वार्ड काउंसलर की लिस्ट यहां देखे- वार्ड 1 से जायदा खातून जीतीं, वार्ड 2 से सुनीता देवी, वार्ड 3 से पवन राम, वार्ड 4 से संगीता देवी, वार्ड 5 से शोभा देवी, वार्ड 6 से दीपक कुमार, वार्ड 7 से असलम की जीत।
मुजफ्फरपुर मेयर चुनाव परिणाम
10:22 पूर्वाह्न
मुजफ्फरपुर नगर निकाय चुनाव में वार्ड पार्षद, मेयर, डेप्युटी मेयर पद के लिए मतगणना शुरू
मुजफ्फरपुर नगर निकाय चुनाव में वार्ड पार्षद, मेयर, डेप्युटी मेयर पद के लिए मतगणना शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच MSKB कॉलेज में प्रत्याशियों को दिया गया प्रवेश, मेयर-डिप्टी मेयर पद पर कौन मारेगा बाजी, 9 बजे से शुरू हुई मतगणना, निकाय चुनाव में दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर।
Katihar nagar nigam chunav result
10: 20 पूर्वाह्न
मेयर चुनाव में कटिहार के MLC की पत्नी आगे
कटिहार- एमलसी अशोक अग्रवाल की पत्नी मेयर पद के चुनाव में आगे, उषा देवी अग्रवाल को अब तक मिले 5047 मत, बरारी विधायक विजय सिंह की पत्नी पुष्पा देवी को अब तक मिले 1011 वोट, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री राम प्रकाश महतो की पत्नी मीना देवी को अब तक मिले 1278 वोट, पहले राउंड की गिनती समाप्त।
आरा नगर निगम रिजल्ट 2022 10: 05 AM लाइव अपडेट
आरा के जीते उम्मीदवारों की सूची
वार्ड 1 से कौसर जहां जीती, वार्ड नंबर 2 से किरण देवी, वार्ड नंबर तीन से गुलशन खातून और वार्ड नंबर चार से लालपरी देवी जीती
सीतामढ़ी नगर निगम रिजल्ट 2022 10: 00 AM लाइव अपडेट
सीतामढ़ी से सुवांश राय ने बनाई बढ़त
सीतामढ़ी में मेयर पद से चुनाव लड़े सुवांश राय वोटों की गिनती में आगे चल रहे हैं। वहीं रौनक पीछे चल रहे हैं। सुवांश राय को 1904 वोट मिले हैं। रौनक जहां को 1746 वोट मिले हैं। विशाल कुमार 852 वोट मिले हैं।
Samstipur Nagar Nigam Result 2022 09 : 40 AM LIVE UPDATE
समस्तीपुर नगर निगम चुनाव के परिणाम आने शुरू
वार्ड पार्षद के पद प र वार्ड नंबर 1 से 814 वोट लाकर घनश्याम पंडित विजयी रहे हैं। नंबर 2 से 769 मत लाकर जीत गई है।
Munger Election Result: मुंगेर में नगर निगम वार्ड एक का रिजल्ट आया
मुंगेर से जानकारी मिल रही है कि नगर निगम वार्ड एक से अंशु बाला चुनाव जीत गई हैं। वहीं दूसरे वार्ड से मीना देवी के पार्षद बनने की खबर आ रही है।
मधेपुरा टीपी कॉलेज में काउंटिंग जारीटीपी कॉलेज में काउंटिंग जारी है। यहां मुरलीगंज, बिहारीगंज व सिंहेश्वर नगर पंचायत में हुए वोटों की गिनती चल रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं।
निकाय चुनाव के दूसरे चरण में कुल 57.17 प्रतिशत मतदान था। इसमें पुरुषों ने 54.72 प्रतिशत और महिलाओं ने 59.62 प्रतिशत वोट डाले थे। सबसे अधिक वोट खगड़िया में डाले गए थे। खगड़िया में 68.39 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि पटना में 39.17 प्रतिशत वोट पड़े थे।
पटना में मतगणना में देरी
राजधानी पटना में देर से काउंटिंग शुरू हुई है। पटना नगर निगम के अधिकारियों ने मतगणना जल्द शुरू करने का निर्देश दिया है। स्ट्रांग रूम खोल दिया गया है। काउंटिंग शुरू है।
[ad_2]
Source link