Home Bihar Bihar Nagar Nikay Chunav: थम गया दूसरे चरण का चुनाव प्रचार, 28 दिसंबर को मतदान

Bihar Nagar Nikay Chunav: थम गया दूसरे चरण का चुनाव प्रचार, 28 दिसंबर को मतदान

0
Bihar Nagar Nikay Chunav: थम गया दूसरे चरण का चुनाव प्रचार, 28 दिसंबर को मतदान

[ad_1]

पटना: बिहार में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर सोमवार की शाम पांच बजे सियासी शोर थम गया। 28 दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। इस चरण में 68 नगर निकायों में मतदान होना है। बिहार निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पटना समेत बिहार के सभी 17 नगर निगमों के लिए भी 28 दिसंबर को मतदान होना है। इसके अलावा 2 नगर परिषद और 49 नगर पंचायत में भी वोटिंग होगी। मतगणना 30 दिसंबर को होगी।

दूसरे चरण में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और पार्षद के कुल 1665 पदों के लिए मतदान होंगे। मुख्य पार्षद के लिए 68 और उप मुख्य पार्षद के लिए 68 पद हैं। पार्षद के लिए 1529 पद हैं। दूसरे चरण में 11884 प्रत्याशी मैदान में हैं। नगर निगम के 75 वार्डों के लिए पार्षद पद का वोट डाला जाएगा। पटना के महापौर और उपमहापौर के लिए भी मतदान होना है।

पटना नगर निगम क्षेत्र में इसके लिए कुल 1893 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 76 मतदान केंद्र चलंत हैं। जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मतदान और मतगणना की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। निकाय चुनाव के लिए 10 मॉडल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पटना महापौर के लिए 32 तथा उप महापौर के लिए 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here