
[ad_1]
नामांकन में दिए गए शपथ पत्र के अनुसार, दिनेश सिंह के पास दो लाख की बंदूक और दो लाख की राइफल है। आठ लाख के जेवरात भी हैं। 31.83 लाख का एक लग्जरी फोर व्हीलर है। इनके पास हाथ में नकदी मात्र दो लाख 36 हजार 506 रुपये ही है। मुजफ्फरपुर, पटना और कोलकाता में कुल 12 बैंक खाते हैं। इन पर तीन मामले विभिन्न थाने में दर्ज हैं। किसी मामले में दोष सिद्ध नहीं हुआ है। दिनेश सिंह पर पांच करोड़ का ऋण भी है।
सांसद वीणा देवी के पास है 11.56 करोड़ की संपत्ति
सांसद पत्नी वीणा देवी के नाम से विभिन्न बैंकों और चल संपत्ति 11.56 करोड़ की है। अचल संपत्ति करीब 12 करोड़ की है। इनके नाम से भी दो लाख की बंदूक और एक लाख की राइफल है। उनके पास 12 लाख के गहने और तीन गाड़ी हैं। दिल्ली, पटना और मुजफ्फरपुर में 15 बैंक खाते हैं। वीणा देवी पर छह करोड़ का ऋण है।
आरजेडी कैंडिडेट शंभू कुमार पर है एक दर्जन केस
वहीं आरजेडी समर्थित विधान परिषद चुनाव के उम्मीदवार शंभू कुमार इंटर पास हैं। उनके पास बैंकों में नकदी के साथ चल-अचल संपत्ति 39 लाख की है। शंभू के पास पांच लाख के गहने हैं। हाथ में नकदी मात्र 50 हजार रुपये है। इन पर जिले के अलावा पटना, बेगूसराय और आर्थिक अपराध इकाई समेत अन्य थाने में 12 मामले दर्ज हैं। किसी भी मामले में दोष सिद्ध नहीं है। शंभू कुमार की पत्नी के नाम से बैंकों में जमा और चल संपत्ति के रूप में 12.70 लाख की संपत्ति है।
Bihar Politics: ’22 मार्च के बाद बिहार बीजेपी के नेताओं की बोलती हो जाएगी बंद’, मुजफ्फरपुर में मुकेश सहनी ने किया दावा
कांग्रेस समर्थित अभ्यर्थी अजय कुमार यादव इंटर पास हैं। इनके पास बैंकों में जमा और चल संपत्ति 9.70 लाख की है। इसमें दो लाख पचास हजार के गहने और एक फोर व्हीलर है इसके अलावा एक करोड़ की अचल संपत्ति है। निर्दलीय अभ्यर्थी बृजबिहारी कर्नाटक से इंजीनियरिंग किए हुए हैं। बैंकों और चल संपत्ति मात्र डेढ़ लाख की है। इनके हाथ में 50 हजार नकदी है। साथ ही चार लाख की अचल संपत्ति है।

[ad_2]
Source link