
[ad_1]

बक्सर के मंदिर में भगदड़।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बक्सर के बाबा ब्रह्मेश्वर धाम में अचानक भगदड़ मच गई। इसमें 12 लोग घायल हो गए। वहीं 4 लोगों की हालत गंभीर है। चारों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। दरअसल, महाशिवरात्रि को लेकर विश्व प्रसिद्ध बाबा ब्रह्मेश्वर धाम मंदिर में मध्य रात्रि 2 बजे से ही भक्तों की लंबी कतार लग गई थी। दोहपर में पहले जल चढ़ाने की होड़ में भक्त बिना कतार में लगे ही गर्भ गृह में घुसने लगे। इसी दौरान अफरातफरी मच गई। मंदिर प्रशासन ने कमान संभाली और भक्तों को गेट के पास रोकने और उनपर लाठीचार्ज कर दिया। इसी दौरान लोग इधर-उधर भागने लगे।
भगदड़ मचने के कारण महिला समेत 12 लोग घायल हो गए। इनमें से दो महिलाएं घायल का सिर फूट गया है। इन्हें मंदिर प्रशासन द्वारा स्थानीय स्तर पर तैनात मेडिकल की टीम के पास पहुंचाने के बाद पीएचसी रघुनाथपुर भर्ती करवाया गया। इसमें से 4 लोगों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
प्रशासन की सुस्ती के कारण
घायलों का कहना है कि हमलोग बाबा ब्रह्मेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे। मुख्य गेट के पास अचानक भगदड़ मच गई। इसमें हमलोग घायल हो गए। वहीं मंदिर प्रबंधन समिति ने कहा कि हादसा बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। प्रशासन की सुस्ती के कारण दोपहर बाद अफरातफरी मच गई। इधर, डुमराव एसडीएम कुमार पंकज ने बताया कि तमाम व्यवस्थाएं की गई थीं। आभूषण एवं मोबाइल लेकर जाने के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। मुख्य गेट के पास कुछ अव्यवस्था कायम हो गई। इसमें कुछ लोग जख्मी हुए। स्वास्थ्य विभाग की चार टीम इलाज कर छोड़ने का काम कर रही है।
मनोकामना महादेव के रूप में प्रसिद्ध
मान्यता है कि ब्रह्मेश्वर नाथ के दरबार में जो भी आता है, उसकी मनोकामना पूरी करते हैं। इन्हें मनोकामना महादेव भी कहा जाता है। यहां जलाभिषेक का महत्व सालों भर है लेकिन सावन और महाशिवरात्रि में कांवड़ियों का जलाभिषेक का विशेष महत्व है। यही कारण है कि सावन महीने में और महाशिवरात्रि पर बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ का दर्शन करने लाखों की संख्या में लोग पहुंच जाते हैं।
[ad_2]
Source link