Home Bihar Bihar Budget 2023 : बजट आकार बढ़ा, मगर फोकस शिक्षा-स्वास्थ्य ही रहा…2015 के बाद भी यही ट्रेंड

Bihar Budget 2023 : बजट आकार बढ़ा, मगर फोकस शिक्षा-स्वास्थ्य ही रहा…2015 के बाद भी यही ट्रेंड

0
Bihar Budget 2023 : बजट आकार बढ़ा, मगर फोकस शिक्षा-स्वास्थ्य ही रहा…2015 के बाद भी यही ट्रेंड

[ad_1]

बिहार बजट।

बिहार बजट।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीच का कुछ समय छोड़ दें तो 2005 से अबतक नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री रहे, लेकिन 2015 या उसके बाद आए बजट में भी प्राथमिकताएं नहीं बदलीं। प्राथमिकताएं कुल मिलाकर परिस्थितियों पर निर्भर करती हैं और बजट प्राथमिकताओं में कोई बदलाव नहीं हो रहा है।

वित्त मंत्री बदले, मगर नहीं बदला फोकस

बिहार में 2015 से अबतक 8 बजट पेश हुए हैं। 2015 में जब बजट पेश हुआ तो उस समय इसका आकार 120685.32 करोड़ रुपये था। सात साल बाद यानी 2022 में बजट का आकार दोगुना हो चुका था। इस बार 237691.19 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। गौर करने वाली बात यह है कि यह आठ बजट नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही पेश किए गए। हालांकि, 2016 और 2017 में नीतीश कुमार राजद के साथ थे। इन दोनों साल राजद कोटे से मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने बजट पेश किया था। इसके बाद 2018 में नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया। वर्ष 2018, 2019 और 2020 में भाजपा कोटे से मंत्री सुशील मोदी ने बजट पेश किया था। इसके बाद 2021 और 2022 का बजट भी भाजपा कोटे से मंत्री तार किशोर प्रसाद ने पेश किया। इस बार नीतीश कुमार फिर से राजद के साथ हैं। पिछले 8 साल में पहली बार जदयू कोटे से मंत्री विजय कुमार चौधरी बजट पेश करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं पिछले आठ साल में बजट का आकार कितना बढ़ा? सरकार का फोकस किन-किन मुद्दों पर रहा?

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here