
biharboardonline.bihar.gov.in, biharboard.ac.in, theboardresults.in LIVE Updates: बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इसे बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। इसके अलावा टॉपरों की लिस्ट भी चेक की जा सकती है।
परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 तक हुआ था। इस साल लगभग 1 लाख छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। बीएसईबी ने बोर्ड परीक्षाओं में 50 प्रतिशत वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को शामिल किया गया था।
जो छात्र अपने बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) मैट्रिक, या कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट हैं, वे रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार स्क्रूटनी प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। रिजल्ट से संबंधित अन्य लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए इस पेज पर बने रहें।
रैंक- 1 से 5 में 8 स्टूडेंट्स:
क्र.सं. –रोलकोड –रोल नं– छात्र का नाम –लिंग– स्कूल का नाम —-कुल अंक –मेरिट
1— 83064— 2200086 —रामायणी रॉय —महिला —पटेल हाई स्कूल दौडनगर, औरंगाबाद —487— 1
2— 82068— 2200444 —सानिया कुमारी —महिला— परियोजना गर्ल्स हाई स्कूल राजौली, नवादा —486 —2
3— 62380— 2200259 —विवेक कुमार ठाकुर —पुरुष —न्यू अपग्रेड हाई एससी सिधप परसाही लादानिया, मधुबनी —486 —2
4— 83303 —2200043 —प्रज्ञा कुमारी —महिला —उत्क्रमित एम एस बाजार वर्मा गोआह, औरंगाबाद— 485— 3
5 —71091— 2200161 —निर्जला कुमारी —महिला— महादेव हाई स्कूल खुसरूपुर पटना— 484— 4
6 —73084— 2200220 —अनुराग कुमार —पुरुष —सर्वोदय हाई स्कूल अगियाओं, भोजपुर —483— 5
7— 22307— 2200325 —सुसेन कुमार —पुरुष— उत्क्रमित एम एस मिर्जागंज अलीगंज, जमुई —483 —5
8— 63418— 2200101— निखिल कुमार —पुरुष— उच्च माध्यमिक विद्यालय केरई —483 —5
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बताया जाता है कि इस बार का पास प्रतिशत 79.88 है। टॉपरों की सूची भी बोर्ड जारी करेगा, जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकेगा।
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है।
Bihar Board 10th Result 2022 Declared: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की बिहार बोर्ड 10वीं वार्षिक परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। कुल 79.88 फीसदी छात्र पास हुए हैं। पहली बार बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर को 97 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र अब आगे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
आपको बता कि बिहार बोर्ड 10वीं छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन 17 मार्च को ही पूरा हो चुका था। मोतिहारी जिले के कुछ परीक्षा केंद्रों में पर्चा लीक होने के कारण दोबारा परीक्षा हुई है वहां के छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन भी 27 मार्च तक पूरा कर लिया गया है। कॉपियों की चेकिंग के बाद टॉपर्स की कॉपियों की री-चेकिंग टॉपर्स का इंटरव्यू भी हो चुका है।। बोर्ड की ओर से निर्धारित प्लान के अनुसार, 10वीं का रिजल्ट लगातार चौथे साल सबसे पहले घोषित कर देश में सबसे तेज बोर्ड बन जाएगा। इससे पहले 2019 से लगातार बिहार बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम मार्च के अंत में या अप्रैल के प्रथम सप्ताह में जारी कर रहा है। 2021 में बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट 5 अप्रैल को जारी किया गया था। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2021 में 78 फीसदी छात्र हुए सफल हुए थे।
4 स्टेप्स में चेक करें Bihar Board 10th Result:
1- रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या biharboardonline.com पर जाएं।
2- होम पेज पर Bihar Board Matric (Class 10) Exam 2022 Result के लिंक पर क्लिक करें।
3- अब नया पेज खुलेगा जिसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सब्मिट करें।
4- अब रिजल्ट आपके मोबाइल की स्क्रीन पर दिखाई देगा जिसका स्क्रीनशॉट ले सकते हैं या डाउनलोड करने के आगे की जरूरत के लिए रख सकते हैं।