Home Bihar Bihar Board 10th Result 2023 LIVE: आज नहीं जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, पढ़ें पल-पल की अपडेट

Bihar Board 10th Result 2023 LIVE: आज नहीं जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, पढ़ें पल-पल की अपडेट

0
Bihar Board 10th Result 2023 LIVE: आज नहीं जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, पढ़ें पल-पल की अपडेट

[ad_1]

10:43 अपराह्न, 29-मार्च-2023

BSEB Bihar Board Result 2023 इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट

हम आपको वेबसाइट की सूची दे रहे हैं जहां आप जाकर अपने 10वीं कक्षा के परिणाम को चेक कर के डाउनलोड कर सकेंगे –

biharboardonline.com

बिहारबोर्ड.ऑनलाइन.इन

biharboardonline.bihar.gov.in

माध्यमिक.biharboardonline.com

10:41 अपराह्न, 29-मार्च-2023

Bihar Board Matric Result 2023: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट

बिहार बोर्ड (Bihar Board) की मैट्रिक परीक्षा दे चुके 16 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 31 मार्च को घोषित किए जाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। अमर उजाला से बातचीत बिहार के शिक्षा मंत्री ने इसकी पुष्टि की है।

10:15 अपराह्न, 29-मार्च-2023

Bihar Board Matric Result 2023 जल्द

बीएसईबी की ओर से 10वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने को लेकर तैयारियों को काफी हद तक पूरा कर लिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए 16 लाख से अधिक छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम संबंधी ताजा जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर नजर बनाए रखें। या अमर उजाला एजुकेशन को फॉलो करें

09:48 अपराह्न, 29-मार्च-2023

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 जल्द ही आउट होगा

बीएसईबी की ओर से मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं के परिणाम अब 31 मार्च को घोषित किए जाने की तैयारी है। क्योंकि इंटर यानी कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 21 मार्च, 2023 को ही घोषणा की गई थी। सभी छात्रों के अंकों की गणना करने और परिणामों तैयार करने के बाद टॉपर्स वेरिफिकेशन करने में कम से कम दो-चार दिन का समय तो लगता ही है।

09:12 अपराह्न, 29-मार्च-2023

Bihar Board 10th Result: फोन पर ऐसे पाएं रिजल्ट

एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट के लिए सबसे पहले BIHAR10 space>ROLLNUMBER टाइप करें।

अब मैसेज टाइप करने के बाद इसे 56263 पर भेज दें।

इसके बाद आपके फोन पर एसएमएस के माध्यम से आपको मैट्रिक परीक्षा परिणाम मिल जाएगा।

08:10 अपराह्न, 29-मार्च-2023

BSEB Matric Result 2023 Kab Aayega

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी, 2023 में 14 से लेकर 22 तारीख तक किया गया था। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दो पारी सुबह 9.30 से लेकर 12.45 तक और दोपहर 1.45 से लेकर शाम पांच बजे तक आयोजित की गई थी।

07:01 अपराह्न, 29-मार्च-2023

BSEB 10th Result Live Update : बिहार बोर्ड रिजल्ट अपडेट लाइव

हिंदी में बिहार बोर्ड रिजल्ट अपडेट लाइव पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें : AmarUjala.Com/Education/BSEB10thResultLive

हिंदी में बिहार बोर्ड रिजल्ट अपडेट लाइव पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें (For English Kindly Visit) : Results.AmarUjala.Com/BiharBoard10thResult

06:38 अपराह्न, 29-मार्च-2023

बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के परीक्षा परिणाम

इस अवसर पर बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर चौधरी और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव मौजूद रहेंगे। जिन छात्रों ने इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

05:25 अपराह्न, 29-मार्च-2023

बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज नहीं जारी किया जाएगा। कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों का एलान 31 मार्च, 2023 को होगा।

04:15 अपराह्न, 29-मार्च-2023

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज नहीं जारी हो रहा है। परीक्षार्थियों का इंतजार अभी और लंबा होता दिख रहा है। मैट्रिक के छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर नजर बनाए रखें।

03:49 अपराह्न, 29-मार्च-2023

बिहार बोर्ड परिणाम 2023

बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में इस बार लड़कियों का ही दबदबा देखने को मिला है। तीनों ही संकायों में लड़कियों ने बाजी मारी है।

03:07 अपराह्न, 29-मार्च-2023

Bihar Board Inter Result 21 मार्च को हुआ था जारी

बीएसईबी ने 21 मार्च, 2023 को बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं 2023 का परीक्षा परिणाम जारी किया। बीएसईबी इंटर 2023 परीक्षा में शामिल होने वाले कुल 13,04,586 छात्रों में से 10,51,948 सफल हुए हैं। यदि कोई उम्मीदवार बिहार बोर्ड इंटर 2023 के परिणाम से संतुष्ट नहीं है और बेहतर स्कोर की उम्मीद कर रहा है, तो वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।

02:42 अपराह्न, 29-मार्च-2023

Bihar Board इंटर पूरक परीक्षा 2023 का महत्वपूर्ण विवरण

बीएसईबी ने 23 मार्च, 2023 को बिहार बोर्ड 12वीं पूरक परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण शुरू किया था। बीएसईबी ने इससे पहले 27 मार्च, 2023 को बिहार बोर्ड 12वीं पूरक परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण समाप्त कर दिया था। छात्रों को परीक्षा शुल्क के रूप में 1430 रुपये का भुगतान करना होगा। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा का परिणाम 31 मई, 2023 तक घोषित किया जाएगा।

02:10 अपराह्न, 29-मार्च-2023

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023

बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर जारी करेंगे। इसके पहले बोर्ड ट्विटर के माध्यम से छात्रों को इसके समय और टाइम के बारे में जानकारी देगा। जिसके बाद ही रिजल्ट जारी होगा। फिलहाल बिहार बोर्ड ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

01:53 अपराह्न, 29-मार्च-2023

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2023

पिछले साल, बीएसईबी की ओर से कक्षा 10वीं का परिणाम 31 मार्च तो 2021 में पांच अप्रैल को घोषित किया गया था। माना जा रहा है कि इस साल भी, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के परिणाम मार्च के आखिरी सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है। हालांकि, बीएसईबी मैट्रिक परिणाम की घोषणा तिथि के संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here