Home Bihar Bihar 12th Result 2023: बेटियों के नाम रही बाजी, खगड़िया.. पूर्णिया.. औरंगाबाद की ये छात्राएं बनीं टॉपर्स

Bihar 12th Result 2023: बेटियों के नाम रही बाजी, खगड़िया.. पूर्णिया.. औरंगाबाद की ये छात्राएं बनीं टॉपर्स

0
Bihar 12th Result 2023: बेटियों के नाम रही बाजी, खगड़िया.. पूर्णिया.. औरंगाबाद की ये छात्राएं बनीं टॉपर्स

[ad_1]

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एक बार रिकॉर्ड कायम किया है। इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया गया। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने 12वीं का रिजल्ट किया। 12वीं की परीक्षा में इस साल 13 लाख 18 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। रिजल्य जारी करने के दौरान शिक्षा मंत्री, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव भी मौजूद रहे।

टॉपर्स की बात करें तो साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स में कुल 30 स्टूडेंट टॉपर्स बने हैं। जिसमें 21 लड़कियां और 9 लड़के हैं। साइंस में 9 छात्र-छात्राएं टॉपर्स बने हैं, इसमें 5 लड़कियां और चार लड़के हैं। आर्ट्स में कुल 8 टॉपर्स हैं, जिसमें पांच लड़कियां और तीन लड़के हैं। सबसे ज्यादा कॉमर्स में 13 टॉपर्स हैं, इनमें 11 लड़कियां और 2 लड़के शामिल हैं।

साइंस फैकेल्टी में खगड़िया के आर. लाल कॉलेज के आयुषी नंदन को 94.8 प्रतिशत नंबर मिला, वो टॉपर्स हैं। वहीं, आर्ट्स में पूर्णिया के उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायसी की मोहाद्देसा ने 95 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर बनीं। कॉमर्स में सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद की सौम्या शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किया, वो कॉमर्स की टॉपर हैं।

इंटर का रिजल्ट 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here