Home Bihar Bihar: शराबबंदी की फिर खुली पोल, जहरीली शराब से 21 की मौत, 3 की हालत अब भी गंभीर

Bihar: शराबबंदी की फिर खुली पोल, जहरीली शराब से 21 की मौत, 3 की हालत अब भी गंभीर

0

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : संवाद

ख़बर सुनें

शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर एकमुश्त 21 लोगों की शराब से मौत हुई है। मृतकों के परिजन जहरीली शराब से मौत का दावा कर रहे हैं, जबकि प्रशासन इस बारे में कुछ नहीं बोल रहा है। इस बार घटना सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांव में हुई है। सोमवार को शराब पीने के बाद से एकएक कर तबीयत बिगड़नी शुरू हुई और फिर उल्टियों के दौर के बीच आंखों की रोशनी जाती रही। कई अस्पताल पहुंचने के पहले मर गए, जबकि ज्यादातर को अंतिम समय में इलाज मिलने पर भी बचाया नहीं जा सका।

मृतकों में डोइला के 45 वर्षीय संजय सिंह (पितावकील सिंह), 46 वर्षीय विजेन्द्र यादव (पितानरसिंह राय), 38 वर्षीय अमित रंजन (पिताद्विजेंद्र सिन्हा) के अलावा मशरख थाना क्षेत्र के 38 वर्षीय कुणाल सिंह (पितायदु सिंह), हरेंद्र राम (पितागणेश राम), 55 वर्षीय रामजी साह (पितागोपाल साह), 30 वर्षीय मुकेश शर्मा (पिताबच्चा शर्मा), मंगल राय (पितागुलराज राय), 42 वर्षीय नासिर हुसैन (पितासमसुद्दीन), 43 वर्षीय जयदेव सिंह (पिताबिंदा सिंह), 42 वर्षीय रमेश राम (पिताकन्हैया राम) और 48 वर्षीय चंद्रमा राम (हेमराज राम), अजय गिरी (पितासूरज गिरी), भरत राम (पितामोहर राम), मनोज राम (पितालालबाबू राम), गोविंद राय (पिताघिनावन राय), 55 वर्षीय ललन राम (पिताकरीमन राम), ललन राम (पिताकरीमन राम), प्रेमचंद साह (पितामुनिलाल साह), महुली इसुआपुर के दिनेश ठाकुर (पिताअशर्फी ठाकुर), बहरौली के शैलेंद्र राय (पितादीनानाथ राय) और मढ़ौरा थाना क्षेत्र का 16 वर्षीय विक्की महतो शामिल है। मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक यह मौतें हुई हैं। स्थानीय स्तर पर इलाज करा रहे चार अन्य की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।

खबर अपडेट हो रही है

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here