Home Bihar Bihar: मोतिहारी में महिला वार्ड सदस्य के घर हुई डकैती, वार्ड सदस्य के साथ की मारपीट

Bihar: मोतिहारी में महिला वार्ड सदस्य के घर हुई डकैती, वार्ड सदस्य के साथ की मारपीट

0
Bihar: मोतिहारी में महिला वार्ड सदस्य के घर हुई डकैती, वार्ड सदस्य के साथ की मारपीट

[ad_1]

बिहार: मोतिहारी में महिला वार्ड सदस्य के घर चोरी, वार्ड सदस्य से मारपीट

घटना के बाद पहुंचे आसपास के लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में डकैतों ने महिला वार्ड सदस्य को निशाना बनाते हुए उनके घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया है। डकैती कितने की हुई है फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत की है। घोड़ासहन में पांच दिन के अंदर यह दूसरी डकैती है।

दस बजे छत पर चढ़े डकैत

घटना के संबंध में वार्ड संख्या 4 की वार्ड सदस्य पिंकी देवी ने बताया कि हमलोग खाना खाकर आठ बजे ही सो गए थे। करीब दस बजे छत पर कुछ लोगों के चलने का एहसास हुआ। आवाज सुनकर जब वह छत पर गई तो वहां करीब छह से सात की संख्या में डकैत थे।  मुझे देखते ही उनलोगों ने मेरा बाल पकड़ लिया और वहां से घसीटते हुए नीचे ले गए। नीचे ले जाकर मुझसे पैसा और चेक की मांग करने लगे। मेरे पास 50 हजार रुपए थे उनलोगों ने ले लिया। फिर वे लोग चेक की मांग करने लगे। चेक की मांग पर जब मैंने यह कहा कि चेक मुखिया जी के पास है, उनलोगों ने मेरा बाल पकड़ कर दीवार से टकरा दिया, जिससे मैं बेहोश हो गई। उसके बाद क्या हुआ मुझे पता नहीं।

क्या कहते है वार्ड सदस्य के पति

वार्ड सदस्य पिंकी देवी के पति राजू का कहना है कि वह बाहर से आये थे, इसलिए थकने की वजह से जल्द ही सो गए थे। 9:30 से 10 बजे के बीच डकैतों ने हमला किया।  घर में रखे जेवर, मेरा एक लाख 58 हजार रुपए और पत्नी का 50 हजार रुपए डकैत ले गये।

जाप नेता के घर में भी हुई थी डकैती

इसी गांव में विगत 21 अप्रैल को डकैतों ने जाप नेता अभिजीत सिंह के घर भी डकैती की घटना को अंजाम दिया था। डकैती के दौरान घर वालों के साथ मारपीट भी की गई थी किया था, 20 लाख से अधिक की संपत्ति लूट कर ले गए थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here