Home Bihar Bihar : बेगूसराय के छौरा…पर कट्टा लहराने वाले नहीं गिरफ्त में, अब मुंडन-जनेऊ में फायरिंग से चार बच्चे घायल

Bihar : बेगूसराय के छौरा…पर कट्टा लहराने वाले नहीं गिरफ्त में, अब मुंडन-जनेऊ में फायरिंग से चार बच्चे घायल

0
Bihar : बेगूसराय के छौरा…पर कट्टा लहराने वाले नहीं गिरफ्त में, अब मुंडन-जनेऊ में फायरिंग से चार बच्चे घायल

[ad_1]

बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती नंदलाल।

बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती नंदलाल।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक कट्टा और एक-दूसरे के हाथ से लेकर इसे लहराने वाले कई। बेगूसराय के छौरा…स्थानीय बोली में गाए इस गीत पर झूमते लड़कों का एक फंक्शन का वीडियो वायरल होने पर गणतंत्र दिवस से पहले एसपी योगेंद्र कुमार ने जल्द गिरफ्तारी का दावा किया था। वह तो गिरफ्तार नहीं हुए। अब बेगूसराय में ही एक नया मामला सामने आया है, जहां मुंडन-जनेऊ संस्कार के दौरान फायरिंग में चार बच्चे छर्रे से घायल हो गए। एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। ताजा मामला गुरुवार रात का है और इस केस में भी कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है।

एक बच्चा सदर अस्पताल रेफर

बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा में मुंडन-जनेऊ संस्कार में चल रहे नाच कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में चार बच्चे घायल हुए। तीन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज देकर छोड़ दिया गया, जबकि घायल एक बच्चे नंदलाल को सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया गया। सदर अस्पताल में नंदलाल की मां रीना देवी ने बताया है कि घटना के बाद नावकोठी थाने की पुलिस एवं वरीय पदाधिकारियों ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी पुलिस भी नहीं बता पा रही है। दरअसल, प्रशासन के लाख दावों के बावजूद बेगूसराय में हथियार लहराने एवं हर्ष फायरिंग का मामला शांत नहीं हो रहा है और लगातार लोग शादी या त्योहारों में हथियार लहराते देखे जा रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here