Home Bihar Bihar :पहली बीवी को जलाकर मारा, फिर साली से शादी रचा दहेज मांगता रहा…अब उसे भी मार डाला

Bihar :पहली बीवी को जलाकर मारा, फिर साली से शादी रचा दहेज मांगता रहा…अब उसे भी मार डाला

0
Bihar :पहली बीवी को जलाकर मारा, फिर साली से शादी रचा दहेज मांगता रहा…अब उसे भी मार डाला

[ad_1]

पटना में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई।

पटना में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

“पहले बड़ी बहन को जिंदा जलाकर मार डाला। अब छोटी की भी जान ले ली। वो सिर्फ दो लाख रुपए दहेज के लिए। ऐसे हैवान को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।” यह गुहार एक भाई लगा रहा है। अपनी दो-दो बहनों के साथ हुए अत्याचार का बदला लेने के लिए वह पुलिस से न्याय मांग रहा है। पटना के नौबतपुर विवाहिता की हत्या कर दी गई। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही की है।

मायके वालों का आरोप है कि शादी के 2 साल बाद वह दहेज की डिमांड करने लगा पत्नी मना करती थी। तो उसे मारता-पीटता रहता था। इस बार पत्नी ने विरोध किया तो यह बात हैवान पति को नागवार गुजरी। उसने पहले बेरहमी से पीटा और फिर बेल्ट से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात तो यह है कि विवाहिता की मौत की जानकारी उसके मायके वाले को हत्यारोपी पति ने ही दी। सोमवार दोपहर जब मायके वालों को घटना की जानकारी मिली तो वे दंग रह गए। मायके वाले ससुराल पहुंचे तो बेटी की लाश देख फफक पड़े।

हैवान को फांसी की सजा दी जाए

मायके वालों का आरोप है कि उसके दामाद ने पहले पहले बड़ी बेटी को जिंदा जलाया। अब छोटी बेटी को भी मौत के घाट उतार दिया। मायके वाले पुलिस से गुहार लगा रहे हैं कि इस हैवान को फांसी की सजा दी जाए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

2020 में चंदन ने ललिता को जलाकर मार डाला

पुलिस का कहना है मायके वालों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। दहेज हत्या की बात सामने आ रही है। हत्यारोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है। मृत महिला की पहचान दुल्हन बाजार थाने के महुआ बाग निवासी कृष्णा यादव की पुत्री अनीता देवी के रूप में हुई। मृत अनिता के भाई सोनू ने बताया कि उसकी बड़ी बहन ललिता की शादी 2015 में संतोष यादव उर्फ चंदन कुमार से हुई थी। लेकिन, शादी के 5 साल बाद यानी 2020 में चंदन ने ललिता को जलाकर मार डाला। उस समय हम लोगों को चंदन ने कहा कि अलाव तापने के दौरान ललिता झुलस गई। हम लोगों ने उसकी बातों को सच मान लिया और कोई लिखित शिकायत नहीं दी। छोटी बहन अनीता की शादी चंदन से करवा दी। इसके बाद चंदन लगातार दहेज में 2 लाख की डिमांड कर रहा था। हमलोगों के पास पैसे नहीं थे। इसलिए दहेज नहीं दे पाए। उस दिन बाद जानकारी मिली कि ललिता की मौत हादसे में नहीं बल्कि सोची समझी साजिश के तहत हुई थी। चंदन लगातार दहेज के लिए अनीता को प्रताड़ित कर रहा था। रविवार देर रात दोनों के बीच विवाद हुआ। अनीता ने विरोध किया तो चंदन ने उसे पीट-पीटकर मार डाला।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here