
[ad_1]

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के जमुई में एक युवक का शव रविवार को झाझा थाना क्षेत्र के द्वारपहड़ी पेरगाहा मुख्य मार्ग स्थित कटहरा नदी पुल के नीचे संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। उसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही झाझा एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद, थानाध्यक्ष राजेश शरण दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई। मृतक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी सिंघो यादव (35) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक दो दिन पहले पटना से अपने घर सलगा आया था। शनिवार की सुबह वापस मजदूरी करने पटना जा रहा था। लेकिन उसका शव रविवार को झाझा थाना क्षेत्र के द्वारपहड़ी पेरगाहा मुख्य मार्ग स्थित कटहरा नदी पुल के नीचे संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। वहीं, मृतक की मां जुगली देवी ने गांव के ही दो लोगों पर बेटे की हत्या करने की आशंका जताई। उसने कहा कि जमीन विवाद को लेकर मेरे पुत्र सिंघो यादव की हत्या हुई है।
मृतक की मां ने कहा कि तीन सालों से उसके पड़ोसी अर्जुन यादव और छोटू यादव के साथ जमीन विवाद चला आ रहा था। इस दौरान कई बार दोनों में आपसी मनमुटाव भी हुआ था। इसी को लेकर 24 मार्च को छोटू यादव ने मेरे पुत्र सिंघो यादव को मोबाइल पर धमकी भी दी थी। वहीं, पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।
[ad_2]
Source link