Home Bihar Bihar : पटना के जेठुली में फिर गरजीं बंदूकें, चेनारिक राय के परिवार के लड़के को मारी गोली; हालत गंभीर

Bihar : पटना के जेठुली में फिर गरजीं बंदूकें, चेनारिक राय के परिवार के लड़के को मारी गोली; हालत गंभीर

0
Bihar : पटना के जेठुली में फिर गरजीं बंदूकें, चेनारिक राय के परिवार के लड़के को मारी गोली; हालत गंभीर

[ad_1]

बिहार: पटना के जेठुली में फिर गरजी बंदूकें, चेनारिक राय के परिवार के लड़के की गोली मारकर हत्या;  गंभीर स्थिति

घायल का इलाज चल रहा है।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में अपराधियों ने 14 साल के लड़के को गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर है। घटना नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत जेठुली गांव की है। यह वही जेठुली गांव है जहां फरवरी माह में गोलीकांड हुआ था। अपराधियों ने रविवार की शाम छात्र को गोली मार दी। गोली लगने की सूचना के साथ अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायल को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद नदी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

इधर, घायल युवक के परिजन ने बताया कि निखिल कुमार अपने घर से निकलकर बाजार की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में पूर्व से घात लगाए मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। सूचना मिलते ही गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया । सूचना पाकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here