Home Bihar Bihar: नालंदा में चार बच्चों की मां ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, एक महीने पहले ही छोटे बेटे को दिया था जन्म

Bihar: नालंदा में चार बच्चों की मां ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, एक महीने पहले ही छोटे बेटे को दिया था जन्म

0
Bihar: नालंदा में चार बच्चों की मां ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, एक महीने पहले ही छोटे बेटे को दिया था जन्म

[ad_1]

नालंदा में चार बच्चों की मां ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक माह पहले दिया छोटे बेटे को जन्म

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के नालंदा में रविवार की रात चार बच्चों की मां ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। मामला पावापुरी ओपी अंतर्गत दुर्गापुर गांव का है। मृतका की पहचान अनुज कुमार की पत्नी रूबी (30) देवी के रूप में हुई है।

पड़ोसी ने बताया कि सोमवार की अहले सुबह करीब तीन बजे रूबी देवी के बड़े बेटे ने अपनी मां को कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से लटका हुआ पाया। उसके बाद उसने अपनी मां को फंदे से नीचे उतारा और इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। इसके बाद आसपास के लोग अनुज कुमार के घर पहुंचे और पुलिस को इत्तला की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों पर सस्पेंस बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, रूबी देवी का पति झारखंड के तिलैया में लेथ मशीन चलाने का काम करता है। एक महीने पहले ही महिला ने छोटे बेटे को जन्म दिया था। मृतका के मायके वाले बेंगलुरु में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। मूल रूप से वे लोग नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआरा गांव के रहने वाले हैं। उन लोगों को भी घटना के संदर्भ में जानकारी दे दी गई है।

पावापुरी ओपी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि महिला ने आत्महत्या क्यों की है, इसका वजह पता नहीं चल सका है। परिजन भी कुछ बताने से ऐतराज कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घर में महिला के अलावा उसके चार बच्चे ही मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here