
[ad_1]

वरमाला स्टेज पर बैठा दुल्हा।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतामढ़ी में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी करने गया दूल्हा वरमाला स्टेज पर ही बेहोश हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौत का जो कारण बताया गया वह हैरान कर देने वाला था। दुल्हे की मौत DJ की तेज धुन के कारण हुई। तेज आवाज के कारण दुल्हे की धड़कन बढ़ गई थी। उस वक्त न तो दुल्हे ने नोटिस किया और न उसके परिजनों ने। अचानक दूल्हा बेहोश हो गया।
तेज आवाज से दुल्हे को घबराहट हो रही थी
दरअसल, बारात जब दरवाजे पर पहुंची तो DJ रथ से निकल रही तेज आवाज से दूल्हा को घबराहट हो रही थी। दूल्हा ने कई बार DJ बंद करने के लिए भी कहा लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसी बीच वरमाला की रस्म भी हुई है। परिजन स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। अचानक दूल्हा गिर गया। परिजन आननफानन में अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक इलाज के बाद उसे सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया। परिजन उसे सीतामढ़ी लेकर गए। लेकिन, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृत युवक की पहचान परिहार इलाके के मनिथर गांव निवासी स्वर्गीय गुदर राय के पुत्र सुरेंद्र कुमार (30) के रूप में हुई।
बेटी का घर बसने से पहले ही तबाह हो गया
इधर, घटना के बाद दूल्हा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लड़की पक्ष के यहां भी मातम पसरा है। किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा कि DJ की तेज आवास के कारण 30 साल के युवक की जान भी जा सकती है। घटना के बाद सभी बाराती वापस हो गए। लड़की वालों का कहना है कि उनकी बेटी का घर बसने से पहले ही तबाह हो गया। शादी का मंडप सजा ही रह गया।
[ad_2]
Source link