
[ad_1]
बिहार नगर निकाय के रिजल्ट आ गए। आरा नगर निगम की मेयर इंदू देवी बनीं तो डिप्टी मेयर पूनम देवी। वहीं, गड़हनी नगर पंचायत में मुख्य पार्षद पद पर कुबू निशा को विजय पताका मिला। जबकि उपमुख्य पार्षद के लिए सुनील परमार विजयी रहे। वहीं, कोईलवर नगर पंचायत की बात करें तो सरताज आलम मुख्य पार्षद बने और मनोरमा देवी उपमुख्य पार्षद।

आरा में इंदू-पूनम की जोड़ी का कमाल
आरा नगर निगम चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। महापौर के चुनाव में 25 प्रत्याशी मैदान में थे। सबसे ज्यादा चर्चा आरा-बक्सर स्थानीय प्राधिकार के MLC राधाचरण सेठ की भावह नीलम देवी की थी। वहीं, तरारी के भाकपा माले MLA कामरेड सुदामा प्रसाद के पत्नी शोभा देवी और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के करीबी स्वीटी कुमारी को लेकर रही। आरा की जनता ने इन बड़े नाम वाले तीनों प्रत्याशियों को नकार दिया। ये अपना जमानत भी नहीं बचा सकीं। एक तरह से धनबल और बाहुबल पर जोरदार प्रहार है। आरा की जनता ने एक समाजसेवी के तौर पर पहचान रखनेवाले प्रेम पंकज उर्फ ललन की पत्नी इंदू देवी को महापौर के पद पर आसीन करा कर चौंकाने वाला फैसला किया। इंदू देवी की भी छवि सामाजिक कार्यकर्ता वाली रही है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को भारी अंतर से हराया। जीत के बाद पूरे जनता का धन्यवाद देते हुए आरा के विकास को और आगे बढ़ाने की बात कही।
Ara Municipal Result: इंदू बनीं मेयर तो पूनम उपमहपौर, वीमेन पावर से शहर को सुंदर बनाने का सपना, Watch Video
डिप्टी मेयर की चुनाव में हार गईं JDU की नेता
वहीं, उपमहापौर पद की बात करें तो पहली बार चुनाव लड़ रहीं पूनम देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को बड़े अंतर से मात देकर अपने मजबूत इरादे को जाहिर कर दिया। आरा नगर निगम के उपमहापौर की कुर्सी पर आसीन हो गईं। इस चुनाव में भी एक तरफ फैसला लोगों ने सुनाया। निवर्तमान उपमहापौर पुष्पा कुशवाहा, जो कि जेडीयू महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष भी हैं, चुनाव लड़ रहीं थीं। वो चुनाव हार गईं। कइयों की तो जमानत भी नहीं बच पाई। एक तरह से कहें तो इस बार आरा की जनता ने सभी चीजों को दरकिनार करते हुए इंदू देवी को ऐतिहासिक जीत दिला दी। इस बार का महापौर और उपमहापौर चुनाव में जनता ने सीधे तौर पर उनको वोट देकर चुना है। वहीं, आरा नगर निगम के 45 वार्ड में तकरीबन एक दर्जन ही निवर्तमान पार्षद चुनाव जीत पाए हैं। बाकी सभी वार्डों में नए चेहरे चुनाव जीत कर आए हैं।
गड़हनी को मिला मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद
भोजपुर जिले के नवसृजित गड़हनी नगर पंचायत का भी रिजल्ट आ गया। मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद समेत 12 वार्ड में जनता ने अपने जनप्रतिनिधियों को चुन लिया। मुख्य पार्षद के पद पर कुबू निशा विजयी हुईं, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनामिका देवी को बड़े अंतर से पराजित किया। उपमुख्य पार्षद के पद पर सुनील कुमार परमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ओम प्रकाश राम को हराकर उपमुख्य पार्षद के कुर्सी पर कब्जा कर लिया। वहीं, नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 से आरती कुमारी, वार्ड नंबर 2 से मुन्ना कुमार राम, वार्ड नंबर 3 से राजकिशोर, वार्ड नंबर 4 से नाजरा खातून, वार्ड नंबर 5 से फरीदा खातून, वार्ड नंबर 6 से माधुरी देवी, वार्ड नंबर 7 जनवरी खातून, वार्ड नंबर 8 से चंदन कुमार सोनी, वार्ड नंबर 9 में पार्षद प्रत्याशी की मौत के बाद चुनाव नहीं हो पाया था। वहीं, वार्ड नंबर 10 से कलावती देवी, वार्ड नंबर 11 से लॉटरी के माध्यम से प्रेमचंद सिंह और वार्ड नंबर 12 से शिवम प्रकाश कुमार चुनाव जीते।
कोईलवर नगर पंचायत में भी बन गई शहर की सरकार
कोईलवर नगर पंचायत में नए सभापति और उपसभापति को जनता ने चुन लिया। मुख्य पार्षद पद पर सरताज आलम विजयी हुए। वहीं, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी यादवेंद्र कुमार को कड़े मुकाबले में 14 वोटों के अंतर से हरा दिया। उपमुख्य पार्षद के पद पर मनोरमा देवी ने जीत हासिल कीं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हसीना बानो को 139 वोटों के अंतर से हराया। इस बार के हुए चुनाव में जनता ने सीधे तौर पर मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद का चुनाव किया। दोनों पदों पर नए चेहरे काबीज हुए।
आसपास के शहरों की खबरें
नवभारत टाइम्स न्यूज ऐप: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
[ad_2]
Source link