
[ad_1]

बिहार में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन।
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बिहार के बांका से गुरुवार शाम शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दूसरे दिन सुबह बाराहाट से कांग्रेसियों का काफिला निकला। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे बाराहाट से निकल कर ढाकामोड़ होते हुए बांका के अशोक सम्राट भवन पहुंची भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास और कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह कर रहे हैं। उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा, विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता व भागलपुर विधायक अजीत शर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे।
[ad_2]
Source link