Home Bihar हिजाब विवाद पर बोले गिरिराज: देश किसी के कहने से नहीं चलेगा, जब तक मोदी हैं, एक देश एक कानून रहेगा

हिजाब विवाद पर बोले गिरिराज: देश किसी के कहने से नहीं चलेगा, जब तक मोदी हैं, एक देश एक कानून रहेगा

0
हिजाब विवाद पर बोले गिरिराज: देश किसी के कहने से नहीं चलेगा, जब तक मोदी हैं, एक देश एक कानून रहेगा

[ad_1]

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 13 Feb 2022 08:30 AM IST

सार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह देश एक कानून से चलेगा। देश में कॉमन सिविल कोड की जरूरत आ गई है। अब स्कूल में मुसलमान कहे कि वहां नमाज पढूंगा, हिंदू कहे हवन करूंगा, दिगंबर जैन भी कुछ कहे तो ऐसे यह देश नहीं चलेगा। 
 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। (फाइल फोटो)

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। (फाइल फोटो)
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

विस्तार

कर्नाटक में शुरू हुआ हिजाब विवाद धीरे-धीरे पूरे देश में फैलता जा रहा है। अब इस मसले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि देश किसी के कहने के हिसाब से नहीं चलेगा। यह संविधान और कानून के आधार पर चलेगा। देश में एक कानून है, इसे सभी को मानना ही होगा। उन्होंने कहा कि देश में जब तक मोदी हैं, एक देश एक कानून ही रहेगा। 

दरअसल, बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिन्ना के डीएनए वाले और ‘गजवा ए हिंद’ की बात करने वाले चाहते हैं कि छोटी-छोटी बच्चियों को उकसा कर देश का माहौल खराब किया जाए। पहले सीएए के समय में ऐसी ही कोशिश की गई थी। एक बार फिर से ऐसी ही कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत अब कभी अफगानिस्तान और पाकिस्तान नहीं बनेगा, यह इस्लामिक स्टेट नहीं बनेगा।

कॉमन सिविल कोड की देश में जरूरत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह देश एक कानून से चलेगा। देश में कॉमन सिविल कोड की जरूरत आ गई है। सभी को उसका पालन करना होगा। स्कूलों में अनुशासन का पालन करना होता है। अब मुसलमान कहे कि वहां नमाज पढूंगा, हिंदू कहे हवन करूंगा, दिगंबर जैन भी कुछ कहे तो ऐसे यह देश नहीं चलेगा। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here