Home Bihar हाजीपुर : नाक की लड़ाई में कट गया कान, चाचा-भतीजे में जंग, प्लास्टिक सर्जरी के लिए पटना रेफर

हाजीपुर : नाक की लड़ाई में कट गया कान, चाचा-भतीजे में जंग, प्लास्टिक सर्जरी के लिए पटना रेफर

0
हाजीपुर : नाक की लड़ाई में कट गया कान, चाचा-भतीजे में जंग, प्लास्टिक सर्जरी के लिए पटना रेफर

[ad_1]

हाजीपुर : घर के मामूली झगड़े को लेकर नाक का सवाल बनाने के बाद चाचा-भतीजे में मारपीट हुई। भतीजे ने चाचा का कान काट दिया। कान चबा लेने की ये वारदात वैशाली जिले के लालगंज की है। यहां पुरनटांड़ के मुनेश्वर ठाकुर का जलावन को लेकर भतीजे से झगड़ा हुआ तो लड़ाई में भतीजे चाचा का कान दांत से काट दिया। कटे कान के साथ हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे मुनेश्वर ठाकुर ने बताया की जलावन को लेकर घर में झगड़ा हुआ था।

भतीजे ने काट दी चाचा की कान
चाचा से झगड़े में भतीजे ने अपनी दांतों से उनका कान ही काट लिया। झगड़े की सूचना पुलिस को देने के बाद मुनेश्वर ठाकुर अपने कटे कान के साथ भागे-भागे हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने कटे कान का इलाज शुरू किया तो कान के टुकड़े कि तलाश हुई। मुनेश्वर ने परेशान हाल में बताया की कान तो भतीजा चबा गया। अब परेशान होने की बारी डॉक्टर को थी।

प्लास्टिक सर्जरी के लिए पटना रेफर
मौके पर मौजूद डाक्टरों ने कटे कान की तलाश नहीं होने के बाद परेशान मुनेश्वर को प्लास्टिक सर्जन के पास रेफर कर दिया। डॉक्टर अनिल ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर है और बिना कटे कान का इसका इलाज संभव नहीं है इसीलिए प्लास्टिक सर्जरी के लिए मरीज को पटना रेफर किया गया।

घर में जलावन के लिए हुआ था झगड़ा
मुनेश्वर ठाकुर ने बताया कि घर में जलावन को लेकर झगड़ा हुआ था। भतीजे ने मेरे ऊपर चढ़ कर कान काट लिया। उसका पूरा मुंह खून से भर गया। पुलिस को खबर कर दिए हैं, पता नहीं कान का उसने क्या किया। वहीं, पुलिस के मुताबिक दो पटीदारों के बीच मार-पीट हुई है। जिसमें एक ने दूसरे का कान काट दिया। कटे कान को अपने साथ ले गया। अब प्लास्टिक सर्जरी के लिए पटना रेफर किया गया है।

रिपोर्ट- चंद्रमणि कुमार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here