Home Bihar सिंगापुर से 10 फरवरी को Bihar लौटेंगे Lalu Yadav, आते ही करेंगे इन दो ‘समस्याओं’ का समाधान!

सिंगापुर से 10 फरवरी को Bihar लौटेंगे Lalu Yadav, आते ही करेंगे इन दो ‘समस्याओं’ का समाधान!

0
सिंगापुर से 10 फरवरी को Bihar लौटेंगे Lalu Yadav, आते ही करेंगे इन दो ‘समस्याओं’ का समाधान!

[ad_1]

पटना: राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के सिंगापुर से वापस आने का बिहार में बेसब्री से इंतजार हो रहा है। लालू यादव किडनी के ऑपरेशन के लिए सिंगापुर गए थे, जहां उनकी किडनी का सफल ऑपरेशन हुआ। तब से लालू यादव सिंगापुर में ही अपनी छोटी बेटी रोहिणी आचार्य के पास रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। राजद सुप्रीमो अब स्वस्थ है तो वे बिहार लौट रहे हैं। लालू यादव इसी फरवरी महीने में भारत लौट सकते हैं। लालू की वापसी को लेकर राजद के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वे इसे तेजस्वी यादव की ‘ताजपोशी’ से जोड़कर देख रहे हैं। माना जा रहा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद जब बिहार आएंगे तो महागठबंधन के कई मुद्दों सुधाकर सिंह से लेकर उपेंद्र कुशवाहा तक का समाधान हो सकता है।

आरजेडी चीफ लालू यादव कब बिहार आएंगे? इसका जवाब राजद के पूर्व सांसद अली अशरफ फातमी और विधान पार्षद विनोद जायसवाल ने दिया। अली अशरफ फातमी और विनोद जायसवाल की मानें तो 10 फरवरी को लालू यादव बिहार आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते दिनों सिंगापुर में लालू यादव से सिंगापुर में मुलाकात से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। लालू यादव की सेहत अब पहले से बेहतर है। वे 10 फरवरी को बिहार आएंगे।

लालू के आने पर होगो सुधाकर सिंह का फैसला?

लालू यादव बिहार आएंगे तो सभी की नजरें सुधाकर सिंह और उपेंद्र कुशवाहा पर होंगी। सबसे पहले बात करते हैं सुधाकर सिंह की। महागठबंधन के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार को लेकर सुधाकर सिंह ने मोर्चा खोल रहा है। वो अपने ही गठबंधन के सीएम नीतीश को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। पार्टी ने सुधाकर सिंह के बयानों को देखते हुए उन्हें शो कॉज नोटिस भी दिया गया। इसका जवाब भी सुधाकर सिंह ने दिया। लेकिन इसके बाद भी सुधाकर सिंह शांत नहीं हुए।

मोतिहारी में सुधाकर सिंह ने 6 फरवरी को एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला बोला था। सुधाकर सिंह ने कहा कि ‘नीतीश कुमार ने बिहार को गर्द में धकेल दिया है। अब निकल पाना मुश्किल है।’ सुधाकर सिंह के मामले में कहा जा रहा है कि जब लालू बिहार आएंगे तो गठबंधन और नफा-नुकसान देखते हुए सुधाकर सिंह पर कोई बड़ा फैसला हो सकता है।

लालू के आने नीतीश करेंगे कुशवाहा का फैसला?

आरजेडी के लिए जैसे सुधाकर सिंह है, वैसे ही जेडीयू के लिए उपेंद्र कुशवाहा हो गए हैं। अबतक पार्टी में अपना हिस्सा मांगने वाले उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश के बाद अब तेजस्वी के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव को कमान सौंपने की संभावना से इनकार करते हैं तो वह अपना ‘विद्रोह’ छोड़ देंगे। हालांकि नीतीश कुमार पहले ही कह चुके हैं कि उपेंद्र कुशवाहा किसी और की भाषा बोल रहे हैं। उन्हें जहां जाना है जाएं। नीतीश के बयान के बाद उपेंद्र कुशवाहा को जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। ऐसा बयान ललन सिंह और जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दिया। हालांकि लिखित में अबतक जेडीयू की ओर से इसकी कोई घोषणा नहीं हुई है।

दरअसल नीतीश कुमार कार्रवाई करके नहीं चाहते हैं कि उपेंद्र कुशवाहा को कोई ‘शहीद’ कहे। जेडीयू, कुशवाहा पर हमलावर है। लेकिन कार्रवाई करने से हिचक रही है। माना जा रहा है कि लालू यादव जब बिहार आएंगे तो नीतीश और राजद चीफ बैठकर सभी समीकरणों पर चर्चा करेंगे। हो सकता है इसके बाद उपेंद्र कुशवाहा पर कोई बड़ा एक्शन हो।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here