Home Bihar शराबी दूल्हा देख भड़की दुल्हन, शादी से किया इनकार, बैरंग लौटी बारात

शराबी दूल्हा देख भड़की दुल्हन, शादी से किया इनकार, बैरंग लौटी बारात

0
शराबी दूल्हा देख भड़की दुल्हन, शादी से किया इनकार, बैरंग लौटी बारात

[ad_1]

मधुबनी : बिहार के मधुबनी जिला के बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के झिटकोहिया गांव में नेपाल से बारात आई थी। जयमाल के लिए स्टेज भी लगा, लेकिन जयमाल के समय स्टेज पर शराब के नशे में दूल्हे के पाए जाने पर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की के शादी से इनकार करने पर लड़का और लड़की पक्ष के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में दोनों पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।

मामला मधुबनी जिला के बासोपट्टी प्रखंड के झिटकोहिया मुसहरी का है। नेपाल के भराड़िया गांव से बारात आई थी। करीब 100 की संख्या में गाड़ी से बारात कटैया मुसहरी पहुंची। जहां बारात का स्वागत किया गया। दरवाजा लगा, दूल्हा-दुल्हन के साथ जयमाल की रस्म होने लगा। जहां लड़के को शराब के नशे में पाकर दुल्हन ने स्टेज पर ही शादी करने से इनकार कर दिया।

इस खबर को पढ़कर दुनियाभर के दूल्हे अपनी शादी में नाचने से पहले सौ बार सोचेंगे!
ग्रामीणों ने बताया कि नेपाल से आयी बारात में दूल्हा और दूल्हे के पिता सहित सभी बाराती शराब के नशे में थे। शराब के नशे में होने के कारण लड़की ने शादी करने से इनकार दिया। बता दें कि नेपाल के धनुषा जिला के भड़रिया गांव के दूल्हा राजू सादा की शादी कटैया मुशहरी निवासी बुझाउन सादा की लड़की काजल कुमारी के साथ तय हुई थी। 2 मई को ताम झाम के साथ बरात भी आई, लेकिन शराब ने तय रिश्ते में एक बार फिर बाधा बन गयी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here