Home Bihar शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी: बिहार के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण जिलों में आज गरज के साथ चमकेगी बिजली, होगी बारिश

शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी: बिहार के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण जिलों में आज गरज के साथ चमकेगी बिजली, होगी बारिश

0
शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी: बिहार के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण जिलों में आज गरज के साथ चमकेगी बिजली, होगी बारिश

[ad_1]

पटना3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
शनिवार काे पश्चिम चंपारण, पू्र्वी चंपारण, सारण, सीवान, गाेपालगंज, बक्सर, भाेजपुर, राेहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल जिले में कहीं-कहीं हल्की हाेगी। - Dainik Bhaskar

शनिवार काे पश्चिम चंपारण, पू्र्वी चंपारण, सारण, सीवान, गाेपालगंज, बक्सर, भाेजपुर, राेहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल जिले में कहीं-कहीं हल्की हाेगी।

  • अब 27 फरवरी काे भी उत्तर बिहार के कई जिलाें में बारिश के आसार बन रहे, 28 से माैसम साफ हाेने की संभावना बनी

साइक्लाेनिक सर्कुलेशन बिहार के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की ओर शिफ्ट हाे गया। इस वजह से शनिवार काे पश्चिम चंपारण, पू्र्वी चंपारण, सारण, सीवान, गाेपालगंज, बक्सर, भाेजपुर, राेहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल जिले में कहीं-कहीं हल्की हाेगी। साथ ही इन जिलाें के लिए माैसम विभाग ने बादलाें की गरज, बिजली चमकने काे लेकर यलाे अलर्ट जारी किया है।

वहीं 27 फरवरी काे सुपाैल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में कहीं-कहीं हल्की से लेकर मध्यम बारिश हाे सकती है। 28 फरवरी से माैसम साफ हाे जाएगा। इस दाैरान न्यूनतम तापमान में काेई खास बदलाव नहीं हाेगा।

पटना में हवा के बीच गर्मी का एहसास रहा, फिलहाल इधर बारिश या ठंड जैसी स्थिति नहीं रहेगी
माैसम में हुए बदलाव की वजह से पिछले 24 घंटे में कई स्थानाें पर बारिश हुई। सबसे अधिक आरा के तरारी में 12.6 एमएम बारिश हुई। सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, किशनगंज में एक-दाे स्थानाें पर बिजली गिरी है। शुक्रवार काे पटना का माैसम साफ रहा। पुरवैया चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री गिरकर 16.4 डिग्री दर्ज किया गया जाे सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है।

छपरा का न्यूनतम तापमान सबसे कम 13.5 डिग्री रहा
माैसम के मिजाज में हुए बदलाव की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं हुई। राज्य में छपरा का न्यूनतम तापमान सबसे कम 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान मुजफ्फरपुर का 18 डिग्री रहा। गया का न्यूनतम तापमान भी पटना की तरह 16 डिग्री रहा। पूर्णिया का 17.1, सुपाैल का 17.2, भागलपुर का 16.8 डिग्री दर्ज किया गया।

पटना का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 28.4
पटना का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार काे राज्य में पटना का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा रहा। गुरुवार काे यहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री था। गया का अधिकतम तापमान दाे डिग्री कम हाेकर 26.8 डिग्री रहा, जबकि भागलपुर का 27.6 और पूर्णिया का 26.2 डिग्री दर्ज किया गया।

इन स्थानाें पर हुई बारिश
पिछले 24 घंटे में आरा के तरारी में 12.6, लखीसराय के हलसी में 11.2, राेहतास के नाैहट्टा में 8.6, बांका के बेल्हर में 8.6, औरंगाबाद के रफीगंज में 8.4, बांका के कटाेरिया में 8.4, औरंगाबाद में 7.2, गया के शेरघाटी में 6.8, जमुई के झाझा में 6.4, मुंगेर के संग्रामपुर में 6.2, जमुई के गरही में 6 और नवादा में 5.6 एमएम बारिश हुई।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here