
[ad_1]
‘विलय का सवाल नहीं’
चिराग ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बड़ी ताकतें हैं जो लोजपा में विभाजन का कारण बनीं। इन ताकतों ने लोजपा (रामविलास) को भी खत्म करने की कोशिश की, लेकिन पार्टी पिछले दो सालों में और मजबूत हुई है। चिराग ने कहा कि लोजपा (रामविलास) 2024 के संसदीय चुनाव में पूरी तैयारी के साथ उतरेगी, और सरकार बनाने के दृढ़ संकल्प के साथ राज्य विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी।
पार्टी कार्यालय का उद्घाटन
चिराग ने पार्टी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और यहां श्रीकृष्णपुरी में पार्टी के राज्य मुख्यालय का उद्घाटन भी किया। चिराग के साथ जाने वालों में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार और प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी भी शामिल थे। लोजपा के पशुपति कुमार पारस गुट ने भी यहां एक अलग समारोह में इस दिन को मनाया।
चाचा-भतीजा विवाद
आपको बता दें कि चाचा-भतीजा के बीच पार्टी के विवाद को लेकर खींचतान हुई। बाद में चुनाव आयोग ने इसमें दखल दिया। उसके बाद कई बार पशुपति पारस चिराग के एनडीएम में रहने को लेकर बयान दे चुके हैं। चिराग पासवान भी सार्वजनिक मंचों से पशुपति पारस पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल, चिराग इन दिनों काफी एक्टिव है।
[ad_2]
Source link