Home Bihar लालू यादव फिर जाएंगे सिंगापुर, दिसंबर में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट, जानिए क्या है वजह

लालू यादव फिर जाएंगे सिंगापुर, दिसंबर में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट, जानिए क्या है वजह

0
लालू यादव फिर जाएंगे सिंगापुर, दिसंबर में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट, जानिए क्या है वजह

[ad_1]

पटना:लालू यादव एक बार फिर सिंगापुर जाएंगे। वहीं पर उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उम्मीद है कि अप्रैल के आखिर में वो सिंगापुर जाएंगे। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद का पिछले साल दिसंबर में गुर्दा प्रत्यारोपण हुआ था। सर्जरी के बाद की चेकअप के लिए सिंगापुर जाने की संभावना है। लालू यादव के पारिवारिक सूत्रों ने सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को ये जानकारी दी।

फिर सिंगापुर जाएंगे लालू यादव

हालांकि, लालू यादव के सिंगापुर जाने की अंतिम तारीख डॉक्टरों के बुलावे पर निर्भर करेगी। लालू यादव के परिवार के करीबी एक आरजेडी नेता ने कहा कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उनमें काफी सुधार देखने को मिला। पहले उनको पानी पीने पर काफी रोक था। अब ऐसी बात नहीं है। लेकिन वो इस महीने के अंत तक सर्जरी के बाद की चेकअप के लिए फिर से सिंगापुर जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले लालू के साथ प्रत्यारोपण के लिए गए थे, वे फिर से उनके साथ जाएंगे।


रूटीन चेकअप के लिए जाएंगे लालू

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुए लगभग दो महीने हो चुके हैं। अप्रैल में रूटीन चेकअप के लिए सिंगापुर जाएंगे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक लालू यादव पूरी तरह से ठीक हैं। मगर डॉक्टरों ने उन्हें रूटीन चेकअप की सलाह दी है। सूत्रों के मुताबिक उनके साथ उनकी बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती भी सिंगापुर जाएंगी। 11 फरवरी 2023 को किडनी ट्रांसप्लांट कराकर लालू यादव सिंगापुर से दिल्ली लौटे थे। उसके बाद से मीसा भारती के दिल्ली स्थित घर पर हैं।

लालू की बेटी ने किया था किडनी डोनेट

लालू यादव का 5 दिसम्बर 2022 को सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी डोनेट किया था। जिसके बाद पूरे देश में रोहिणी की काफी तारीफ हुई थी। कहा जा रहा है कि ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव की किडनी लगभग 70 प्रतिशत काम कर रही है।

अगर आप राजधानी पटना जिले से जुड़ी ताजा और गुणवत्तापूर्ण खबरें अपने वाट्सऐप पर पढ़ना चाहते हैं तो कृपया यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here