Home Bihar रिमांड होम मामले में सामने आया ऑडियो: वकील मीनू कुमारी से बातचीत में डेढ़ साल पहले निकली लड़की ने भी बताई असलियत

रिमांड होम मामले में सामने आया ऑडियो: वकील मीनू कुमारी से बातचीत में डेढ़ साल पहले निकली लड़की ने भी बताई असलियत

0
रिमांड होम मामले में सामने आया ऑडियो: वकील मीनू कुमारी से बातचीत में डेढ़ साल पहले निकली लड़की ने भी बताई असलियत

[ad_1]

पटना21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पटना रिमांड होम। - Dainik Bhaskar

पटना रिमांड होम।

गाय घाट स्थित महिला रिमांड होम मामले में वीडियो के बाद अब एक ऑडियो सामने आया है। यह ऑडियो महिला रिमांड होम की अधिकांश केसों को देखने वाली पटना हाईकोर्ट की वकील मीनू कुमारी और रिमांड होम में रह चुकी पटना जिले की ही एक लड़की के बीच बातचीत का है। दैनिक भास्कर के हाथ लगे इस ऑडियो में महिला वकील को एक लड़की बता रही है कि वीडियो के जरिए जिस लड़की ने गाय घाट रिमांड होम की पोल खोली है, वो पूरी तरह से सही है। वहां की सुपरिटेंडेंट वंदना गुप्ता के ऊपर जो आरोप लग रहे हैं, उसमें में भी पूरी सच्चाई है।

वो वहां की लड़कियों को जबरन दवा खिलवाती है। बाहर से लड़कों को भी बुलवाती है। इस आरोप में पूरा दम है। फोन पर हुई बातचीत के दौरान लड़की ने बताया कि जब वो शुरू में सुपरिटेंडेंट बन कर आई थी तो उसके कुछ दिनों बाद ही रिमांड होम में उसकी गंदी हरकतों की वजह से जमकर बवाल हुआ था। लड़कियों ने काफी तोड़फोड़ मचा दी थी। किसी तरह से उस वक्त उस बवाल को खत्म किया गया था।

मुझे जबरन भेजा था मुजफ्फरपुर
महिला वकील से फोन पर बातचीत में लड़की बता रही है कि महिला रिमांड होम की सुपरिटेंडेंट ने उसकी उम्र पूरी होने के बाद भी 6 महीने तक उसे वहां जबरन रखा। वो 18 साल की हो चुकी थी। फिर भी उसे वहां रखा गया। जब उसने विरोध किया तो उसे जॉब के नाम पर मुजफ्फरपुर भेजा गया। वहां उसे दिक्कत होने लगी। इस बारे में लड़की ने पूरी बात अपने एक करीबी को भी बताई थी। लड़की ने वकील को बताया कि रिमांड होम की हर बात सही है। लड़कियों को दवा देने और रात में लड़का बुलाने का आरोप बिल्कुल सच है।

5 साल रह चुकी है फोन पर खुलासा करने वाली लड़की
महिला वकील के अनुसार जिस लड़की ने फोन पर उनसे बातचीत की है और रिमांड होम के बारे में जो वो बातें बता रही है। वो लड़की गाय घाट के महिला रिमांड होम में करीब 5 साल रह चुकी है। डेढ़ साल पहले वो वहां से निकली थी। लड़की पटना जिला की ही रहने वाली है। लव मैरिज के चक्कर उसके ऊपर अपने ही मां की हत्या करने का गंभीर आरोप लगा था।

महिला वकील के अनुसार लड़की की मां को उसके रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं थी। पर रिश्तेदारों ने लड़की और उसके प्रेमी के ऊपर मां की हत्या का आरोप लगाया था। इस कारण दोनों कोई अलग-अलग रिमांड होम में रहे थे। सुपरिटेंडेंट के गंदे कारनामों को उसने बहुत अच्छे से देखा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here