
[ad_1]
‘खीरू महतो के राज्यसभा जाने से हमारा संगठन मजबूत होगा’
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि समता पार्टी के समय से ही झारखंड में हमारा संगठन बहुत मजबूत रहा है। झारखंड में हमारे छह-छह विधायक हुआ करते थे। खीरू महतो के राज्यसभा जाने से हमारा संगठन मजबूत होगा। एक राजनीतिक दल के रूप में हमें अपनी पार्टी का विस्तार अलग-अलग राज्य में करना है। मणिपुर विधानसभा चुनाव में हम लोग छह सीट जीते। दो सीट पर हम लोग नॉमिनल वोट से हारे। मार्च में नागालैंड में चुनाव होना है। वहां भी हम लोग मैदान में रहेंगे। झारखंड में भी पार्टी का विस्तार करना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में भी अपनी पार्टी का विस्तार करना चाहते हैं।
‘जेडीयू में कोई दो खेमा नहीं है’
जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि खीरू महतो समता पार्टी के समय से ही हमारे साथ हैं। वह पार्टी के साधारण और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। वह गरीब परिवार से आते हैं। RCP सिंह दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे, केंद्र में मंत्री रहे। ललन सिंह ने यह भी साफ कर दिया कि जेडीयू में कोई दो खेमा नहीं है, यहां केवल एक खेमा है, वह हैं नीतीश कुमार। उसके अलावा ना उपेंद्र कुशवाहा का कोई खेमा है और ना ही ललन सिंह का है और ना ही उमेश कुशवाहा का है। पार्टी में एक नेता हैं, वह सर्वमान्य नेता हैं वह केवल नीतीश कुमार हैं। RCP सिंह पार्टी के स्वभाविक नेता हैं। पार्टी के एक कार्यकर्ता और नेता के रूप में उन्हें अपनी भूमिका निभाने का अधिकार है।
[ad_2]
Source link