Home Bihar ‘ये पाकिस्तान से जीतकर बने हैं विधायक…,’ BJP सांसद के बयान से गरमाई बिहार में राजनीति

‘ये पाकिस्तान से जीतकर बने हैं विधायक…,’ BJP सांसद के बयान से गरमाई बिहार में राजनीति

0
‘ये पाकिस्तान से जीतकर बने हैं विधायक…,’ BJP सांसद के बयान से गरमाई बिहार में राजनीति

[ad_1]

पूर्वी चम्पारण: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और शिवहर की सांसद रमा देवी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मीडिया के बातचीत करते हुए पूर्वी चंपारण की ढाका विधानसभा को पाकिस्तान बता दिया है। सांसद रमा देवी ने ढाका विधायक पवन जायसवाल की ओर इशारा किया और कहा कि हम लोगों ने तो पाकिस्तान भी जीता है। ढाका तो पाकिस्तान में ही है न और पवन जायसवाल जी ढाका से जीतकर विधायक बने हैं। बता दें कि ढाका विधानसभा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि हम लोग पाकिस्तान जीतकर आए हैं और पवन वहां के विधायक हैं। हालांकि यह बातें उन्होंने हंसी मजाक और अनौपचारिक रूप से कहीं, लेकिन अब ये मामला राजनीतिक रंग लेने लगा है।

रमा देवी का बयान ढाका के लोगों का अपमान: जाप

रमा देवी के इस बयान को जन अधिकार पार्टी (जाप) ने आड़े हाथों लिया है। जाप प्रदेश महासचिव अभिजीत सिंह ने कहा है कि ढाका को पाकिस्तान कहना और पवन जायसवाल को पाकिस्तान का विधायक कहना काफी शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि रमा देवी और पवन जायसवाल ने पूरे ढाका की जनता को अपमानित किया है। यहां की जनता के वोट की बदौलत वे लोग आज सांसद और विधायक हैं, उसी ढाका को ये लोग पाकिस्तान का बता रही हैं। यह शर्मनाक है।

ढाका की जनता क्या पाकिस्तान की नागरिक है: अभिजीत सिंह

उन्होंने कहा कि क्या रमा देवी भूल गईं हैं कि ढाका के तीन लाख से अधिक वोटरों ने उन्हें कई बार सांसद बनाया है, क्या वे पाकिस्तानी हैं? क्या ढाका में जो भी हिंदू और मुसलमान हैं, वे पाकिस्तान के नागरिक हैं? क्या ढाका पाकिस्तान में आता है? उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने ढाका के अस्तित्व पर सवाल उठाया है। यह पूरे विधानसभा का अपमान है, इसके लिए आरपार की लड़ाई होगी। (रिपोर्ट- आभा सिन्हा)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here