Home Bihar मौत का फेसबुक लाइव: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का बन रहा था वीडियो, देखते ही देखते नदी में समा गए तीन लोग

मौत का फेसबुक लाइव: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का बन रहा था वीडियो, देखते ही देखते नदी में समा गए तीन लोग

0

[ad_1]

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

द्वारा प्रकाशित: प्रांजुल श्रीवास्तव
अपडेट किया गया शनि, 16 अप्रैल 2022 09:30 AM IST

सार

घटना का फेसबुक पर लाइव हुए मौत का वीडियो डराने वाला है। वीडियो में दिख रहा है कि, कुछ युवक प्रतिमा लेकर नदी में उतरते हैं, लेकिन सात युवक ज्यादा गहराई तक चले जाते हैं। वे डूबने लगते हैं और देखते ही देखते चीख पुकार मच जाती है।

ख़बर सुनें

बिहार के मुंगेर में गुरुवार शाम दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां गंगा नदी में सात युवक डूब गए। हालांकि, चार लोगों को बचा लिया गया, लेकिन तीन लोग नदी की धारा में ही समा गए और उनकी मौत हो गई।

इस पूरी घटना का वीडियो फेसबुक पर लाइव हुआ, जिसने भी यह वीडियो देखा उसकी रूह कांप गई। दरअसल, ये युवक दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने यहां पहुंचे थे। एक अन्य युवक ने इसका फेसबुक लाइव किया हुआ था। इसी दौरान यह घटना घटी।

डराने वाला है वीडियो
घटना का फेसबुक पर लाइव हुए मौत का वीडियो डराने वाला है। वीडियो में दिख रहा है कि, टैक्टर-ट्रॉली में मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर लोग कासिम बाजार थाना क्षेत्र के दुरमट्टा गंगा घाट पर पहुंचते हैं। इस दौरान कुछ युवक प्रतिमा लेकर नदी में उतरते हैं, लेकिन सात युवक ज्यादा गहराई तक चले जाते हैं। वे डूबने लगते हैं और देखते ही देखते चीख पुकार मच जाती है। वीडियो में दिखता है कि, आसपास के लोग उन्हें बचाने के लिए नदी में कूदते हैं, लेकिन तब तक देर हो जाती है और तीन लोग डूब जाते हैं। काफी तलाश के बाद उनके शव बरामद हुए। अधिकारियों ने बताया कि, अमरजीत कुमार, ऋषभ राज व मोनू सिंह की डूबने की वजह से मौत हुई। तीनों मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here