Home Bihar मोतिहारी में जमीन विवाद में गोलीबारी: दो भाई के बीच चली गोलियां, पुलिस ने दोनों से 3 लोगों को किया गिरफ्तार, बंदूक भी बरामद

मोतिहारी में जमीन विवाद में गोलीबारी: दो भाई के बीच चली गोलियां, पुलिस ने दोनों से 3 लोगों को किया गिरफ्तार, बंदूक भी बरामद

0
मोतिहारी में जमीन विवाद में गोलीबारी: दो भाई के बीच चली गोलियां, पुलिस ने दोनों से 3 लोगों को किया गिरफ्तार, बंदूक भी बरामद

[ad_1]

मोतिहारीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
आरोपियों के पास से बरामद बंदूक। - Dainik Bhaskar

आरोपियों के पास से बरामद बंदूक।

मोतिहारी में जमीनी विवाद में दो भाइयों के बीच गोली चली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंदूक और गोली के साथ दोनों पक्ष से तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं। घटना मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र के बकुलहरा की है।

सुनील सिंह और अनिल सिंह के बीच जमीनी विवाद चल रहा है, जो मामला न्यायालय में है। इसी बीच सुनील सिंह विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने गया, झोड़पी बनता देख बड़े भाई अनिल सिंह मना करने गया, इसी बीच दोनों भाई के बीच विवाद बढ़ने लगा, बात इतना बढ़ गया कि गोली चल गई, गोली की आवाज सुन चौकिदार ने इसकी सूचना बंजरिया थानाध्यक्ष को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने बंदूक के साथ तीन को गिरफ्तार कर लिया।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
बंजरिया थानाध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली कि गोली चली है। घटनास्थल पर पहुंच गया। वहीं, चौकीदार के बयान पर आर्म्स एक्ट का प्रथमिकी दर्ज किया गया है। घटनास्थल से एक रायफल एक पिस्टल, एक खाली और एक जिंदा कारतूस बरामद की गई है। वहीं सुनील सिंह,अनिल सिंह और कृष्णा कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here