Home Bihar ‘मेरे भारत के कंठहार, तुमको शत-शत वंदन बिहार’ : राष्ट्रपति कोविंद व पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, तीन दिनी महोत्सव आज से

‘मेरे भारत के कंठहार, तुमको शत-शत वंदन बिहार’ : राष्ट्रपति कोविंद व पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, तीन दिनी महोत्सव आज से

0

[ad_1]

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/पटना

द्वारा प्रकाशित: सुरेंद्र जोशी
अपडेट किया गया मंगल, 22 मार्च 2022 10:06 AM IST

सार

राष्ट्रपति कोविंद ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि बिहार के कठोर परिश्रमी व प्रतिभावान लोग देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि बिहार ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध है।

ख़बर सुनें

आज बिहार का स्थापना दिवस है। बिहार दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को बधाई दी है। आज ही के दिन 1912 में बिहार को बंगाल से अलग कर राज्य बनाया गया था।

राष्ट्रपति कोविंद ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि  बिहार का शानदार इतिहास और समृद्ध विरासत है। राज्य के परिश्रमी व प्रतिभावान लोगों ने देश के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है।पीएम मोदी ने कहा कि बिहार ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध है। उसने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
तीन दिनी बिहार महोत्सव आज से
बिहार दिवस के मौके पर मंगलवार से तीन दिवसीय बिहार महोत्सव मनाया जाएगा। मुख्य समारोह पटना के गांधी मैदान में होगा जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम गांधी मैदान और श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होंगे। इसके अलावा राज्य के हर जिले, दिल्ली के अलावा दुनिया के उन देशों में भी बिहार महोत्सव मनाया जाएगा जहां बिहार फाउंडेशन कार्यरत है।
2005 में नीतीश कुमार ने की शुरुआत
सीएम नीतीश कुमार ने सन् 2005 में जब बिहार में सत्ता की बागडोर संभाली तो उन्होंने 22 मार्च को बिहार दिवस मनाने की परंपरा शुरू की। इसका मुख्य मकसद राज्य की विशिष्टताओं की दुनियाभर में ब्रांडिंग तथा बिहारी होने पर गर्व करना है। बिहार दिवस समारोह की शुरुआत 2008 में श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में एक दिनी उत्सव के रूप में हुई। 2012 में बिहार का राज्य गीत तैयार हुआ- ‘मेरे भारत के कंठहार, तुमको शत-शत वंदन बिहार..। कवि सत्यनारायण रचित इस गीत से इस बार भी बिहार दिवस समारोह आरंभ होगा।
2018 के बाद तीन साल के अवरोधों के बाद अबकी पूर्ण स्वरूप में होने जा रहे इस महोत्सव का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम साढ़े पांच बजे करेंगे। वैसे सुबह से ही गतिविधियां आरंभ हो जाएंगी। इस बार बिहार दिवस की थीम है- जल-जीवन-हरियाली। मंगलवार को समारोह का मुख्य आकर्षण होगा कैलाश खेर का गायन।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here