
[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
द्वारा प्रकाशित: कुमार संभव
अपडेट किया गया शुक्र, 13 मई 2022 08:19 AM IST
सार
बर्फखाने में लगा बॉयलर फट गया, जिससे एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ख़बर सुनें
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मोतीपुर नगर पालिका क्षेत्र में स्थित एक आइस फैक्टरी यानी बर्फखाने में बड़ा हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि यहां बर्फखाने में लगा बॉयलर फट गया, जिससे एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ, जब बर्फखाने में काम चल रहा था। फैक्टरी में मौजूद बॉयलर अचानक फट गया, जिससे उसके पास मौजूद एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। इस मामले में मोतीपुर के सर्कल ऑफिसर अरविंद कुमार अजीत ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि बॉयलर काफी जर्जर हालत में था।
मुजफ्फरपुर, बिहार | मोतीपुर नगर परिषद क्षेत्र में एक बर्फ कारखाने में बॉयलर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए। बॉयलर जर्जर हालत में था। मामले की गहनता से जांच होगी : अरविंद कुमार अजीत, अंचल अधिकारी, मोतीपुर (12.05) pic.twitter.com/SRada79hzb
– एएनआई (@ANI) 13 मई 2022
[ad_2]
Source link