![मधेपुरा में रफ्तार का कहर: दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक की मौत, 2 की हालत गंभीर मधेपुरा में रफ्तार का कहर: दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक की मौत, 2 की हालत गंभीर](https://muzaffarpurwala.com/wp-content/uploads/https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/01/baghanew5_1646152737.jpg)
[ad_1]
मधेपुरा4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
![अस्पताल में भर्ती शख्स। - Dainik Bhaskar](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/01/baghanew5_1646152737.jpg)
अस्पताल में भर्ती शख्स।
मधेपुरा जिले के सहोरा टोला कलवर्ट के पास मंगलवार की शाम सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना भटगामा-उदाकिशुनगंज मुख्य पथ एसएच 58 पर हुई है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए चौसा पीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक परिजनों के घर मातमी सन्नाटा पसर गया है। उनका रो रो कर बुरा हाल है। चौसा प्रखंड के घोषई पंचायत के अड़सण्डी निवासी 35 वर्षीय रतन यादव और 25 वर्षीय पिंटू यादव अपनी बाइक से लत्तीपुर से वापस घर आ रहे थे,।जबकि दूसरा बाइक सवार भवेश कुमार आलमनगर के गनौल से घर वापस जा रहा था। इसी बीच सोहरा टोला कलवर्ट के पास दोनों बाइक टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल को चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक डॉ बीजी शर्मा ने पिंटू कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि रतन यादव और भवेश कुमार का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के घर मातमी सन्नाटा पसर गया है। पिता सीताराम यादव,पत्नी बेबी देवी एवं पांच बेटी और दो बेटे का रो रो कर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही चौसा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से हीरो ग्लैमर बीआर 43 ई 1925 एवं स्प्लेंडर बीआर 11एएफ़1031 को बरामद किया है। इससे कुमारखंड में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी थी। वही उदाकिशुनगंज के करौती में बारात से आ रहे कार और ऑटो में टक्कर से दो लोगों की मौत हो गयी थी जबकि 7 लोग घायल हुए थे।
[ad_2]
Source link